फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes between congress workers in bharat jodo yatra in mathura

Mathura News: कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुआ हंगामा

Wed, 21 Dec 2022 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 04:10 PM IST
सार

बरेली से शुरू हुई प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का समापन बुधवार को मथुरा में हुआ। यहां यात्रा पहुंचने पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए, जिससे हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
clashes between congress workers in bharat jodo yatra in mathura
यात्रा में भिड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मथुरा पहुंची। यहां कांग्रेस के नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। भारत जोड़ा यात्रा में शामिल नेताओं ने होली गेट के समीप जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान गुटबाजी भी सामने आई। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। कार्यकर्ताओं को शांत कराने के लिए कांग्रेस के नेता मंच से आवाज लगाते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होती रही। काफी देर बाद विवाद शांत हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक गुट के कार्यकर्ता पिस्टल भी लहराई। कांग्रेस के नेता इस विवाद पर बोलने से बचत रहे। 

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। बरेली से शुरू हुई प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मथुरा पहुंचीं। यह यात्रा होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद चौक बाजार और विश्राम घाट होते हुए होलीगेट पर पहुंची। यहां जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। कांग्रेस के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाकर विवाद शांत कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed