फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash in mandi during removing encroachment in mathura

मथुरा: अतिक्रमण हटाने पर मंडी में हुआ जमकर हंगामा, ईंट लगने से आढ़ती का सिर फूटा

Wed, 29 Jan 2020 10:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
clash in mandi during removing encroachment in mathura
थाने में आढ़ती - फोटो : अमर उजाला
मथुरा मंडी समिति में मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने पहुंचे मंडी प्रशासन का आढ़तियों ने जमकर विरोध किया। अतिक्रमण हटवाने के दौरान ईंट लगने से एक आढ़ती का सिर फट गया। इस पर आढ़तियों ने हंगामा कर दिया। विरोध में आढ़तियों ने मंडी चौकी का घेराव किया और दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

 
मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश की सभी मंडी समितियों में दो फरवरी से पूर्व अतिक्रमण हटवाने के आदेश किए हैं। न हटवाने वाले मंडी सचिवों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है। इसी अनुपालन में दो दिन पूर्व से मंडी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाने को लेकर मुनादी कराई जा रही थी। 
विज्ञापन


मथुरा मंडी समिति में 251 अवैध अतिक्रमण चिह्ति किए गए हैं। मंगलवार दोपहर को मंडी प्रशासन के लोगों ने मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। इसी दौरान नाले के ऊपर मुरारीलाल शर्मा द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के दौरान आढ़तियों ने विरोध किया, लेकिन मंडी कर्मी नहीं माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी प्रशासन पर लगाए यह आरोप

अतिक्रमण हटाने के दौरान मुरारीलाल शर्मा के सिर पर ईंट लग गई। इससे उनका सिर फट गया। इससे अन्य आढ़ती आक्रोशित हो गए और मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आढ़तियों का आरोप था कि मंडी प्रशासन ने उनको पूर्व से कोई नोटिस नहीं दिया है। बिना नोटिस के ही उनकी दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। 

उनका कहना था कि जब उनको लाइसेंस दिए गए, तब दुकान के सामने खुली जगह पर कारोबार करने को जगह देना सुनिश्चित है। लेकिन मंडी प्रशासन कोई समुचित जगह उपलब्ध नहीं करा रहा। इसे लेकर आढ़तियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। हंगामा होते देख मंडी कर्मी भाग खड़े हुए। 

आढ़ती मंडी पुलिस चौकी पहुंच गए और मंडी सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हंगामा कर घेराव किया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। आढ़ती मुरारीलाल शर्मा ने मंडी सचिव व उनकी टीम के लोगों पर प्राणघातक हमला करने की तहरीर दी है। मंडी पुलिस ने आढ़ती का मेडिकल कराया है। 

मंडी सभापति को नहीं लिया साथ 

मंडी समिति में अतिक्रमण हटवाने के दौरान मंडी प्रशासन द्वारा मंडी समिति के सभापति सिटी मजिस्ट्रेट व उनकी टीम को साथ नहीं लिया। आढ़तियों का आरोप था कि मंडी सचिव मनमानी कर रहे और सक्षम अधिकारी अतिक्रमण के दौरान मौके पर नहीं हैं। इसे लेकर खासी नारेबाजी हुई। 

मंडी निदेशक के आदेश पर हो रही है कार्रवाई : सचिव 

मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि 16 जनवरी को मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अतिक्रमण हटवाने के आदेश हैं। उसी के अनुपालन में पूर्व में मुनादी कराई थी और नोटिस भी दे रखे हैं। आढ़ती अतिक्रमण नहीं हटा रहे। अतिक्रमण हटाने पर उन्होंने विरोध कर दिया। इसमें एक कारोबारी ने खुद अपने सिर में ईंट मार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed