{"_id":"5efc6cd58ebc3ea1a14616cb","slug":"clash-in-barat-groom-injured-crime-news-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवासे में शराबियों ने किया हंगामा, बरात ने कमरों में छिपकर बचाई जान, दूल्हा का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवासे में शराबियों ने किया हंगामा, बरात ने कमरों में छिपकर बचाई जान, दूल्हा का सिर फूटा
Wed, 01 Jul 2020 04:31 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jul 2020 04:31 PM IST
सार
- एक बच्ची भी हुई घायल
- पुलिस ने दो उप्रदवी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
थाने में बैठा घायल दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के गांव अठलकड़ा में आई एक बरात में कुछ लोगों ने हंगामा हुआ। जनवासे में पहुंचकर पत्थरबाजी की। दूल्हे को सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। पथराव में एक बच्ची भी घायल हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव अठलकड़ा निवासी वीरपाल की पुत्री की बरात मंगलवार की देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूरी से आई थी। रात करीब नौ बजे जयमाला कार्यक्रम के बाद खाना शुरू हुआ।
आरोप है कि रात करीब 12 बजे गांव के कुछ लोग शराब के नशे में जनवासे में जा पहुंचे। वहां गाली गलौज करते हुए वहां मौजूद दूल्हा सोनू सिंह पुत्र राजेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सिर में ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पत्थरबाजी में दूल्हे के मामा की चार वर्षीय पुत्री भी घायल हो गई। जनवासे पर हुए इस हंगामे के बाद बरातियों ने कमरों में छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया खास एप, मोबाइल में छिपी चाइना की एप्लीकेशन का होगा सफाया
युवती के भाई दिनेश कुमार की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि नामजद किए गए लोगों में शिवकुमार और मोनू निवासी अठलकड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ताजनगरी के लिए राहत की खबरः एसएन में घट रहे मरीज, खाली हुए आईसीयू-वेंटिलेटर
मामला दर्ज कर दो नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल
भेजा जाएगा।जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक