फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Erupts During Cattle Seizure Drive in Agra Youth Attempts Self-Harm Amid Chaos

Agra: निगम की टीम से मारपीट कर गोवंश छुड़ाए, फिर रस्सी से कस लिया गला; छूटे कर्मचारियों के पसीने

Wed, 18 Feb 2026 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 09:59 AM IST
सार

आगरा के अलबतिया मार्ग पर  मवेशियों को पकड़ रही नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम से युवक भिड़ गए। मारपीट करते हुए मवेशियों को छुड़ा लिया गया। इस दौरान एक युवक ने खुद का गला रस्सी से कस लिया, जिससे वो बेहोश हो गया। ये देख टीम के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
Clash Erupts During Cattle Seizure Drive in Agra Youth Attempts Self-Harm Amid Chaos
निगम की टीम से मारपीट कर गोवंश छुड़ाए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के दौरान मंगलवार दोपहर जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अलबतिया मार्ग पर हंगामा हो गया। मवेशियों को पकड़ रही नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम के सदस्यों करण, लखन, राहुल व गोली से स्थानीय लोग भिड़ गए। मवेशियों को छुड़ाने की कोशिश के दौरान एक युवक ने रस्सी का फंदा गले में कस लिया। बेहोश होने पर लोगों ने निगम की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही पकड़े गए मवेशियों को लेकर भाग गए।
विज्ञापन


वह कुछ लोग युवक को अस्तपाल ले गए। देर रात उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच सूचना पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि विवाद से बचने के लिए देर रात थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed