{"_id":"62eabe54ffaa5447602314f9","slug":"clash-between-two-sides-panic-spread-due-to-firing-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ढोलना के गांव बहिदपुर नगला बंजारा में दो पक्ष भिड़े, पथराव-फायरिंग से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ढोलना के गांव बहिदपुर नगला बंजारा में दो पक्ष भिड़े, पथराव-फायरिंग से फैली दहशत
Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
सार
ढोलना के गांव बहिदपुर नगला बंजारा में बुधवार की रात फायरिंग होने से दहशत फैल गई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर यह घटना हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव बहिदपुर नगला बंजारा में बुधवार की रात दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। मारपीट, पथराव और फायरिंग की गई। घटना से गांव में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव बहिदपुर नगला बंजारा में बुधवार की रात गजेंद्र और केहरी सिंह में कहासुनी हो गई। इसक के बाद दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगा। फायरिंग भी हुई। बताया गया कि गजेंद्र और केहरी के बीच किसी लड़की के मामले को लेकर तल्खी चल रही थी। इसी को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही लोग भाग गए। क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत भी गांव में पहुंचे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया फायरिंग नहीं हुई है। दो पक्षों के बीच एक लड़की के मामले को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन