{"_id":"61d2edeea60ea279ab351f0d","slug":"clash-between-two-sides-during-the-cricket-match-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में मारपीट-पथराव, दो लोग घायल, तीन गाड़ियों के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में मारपीट-पथराव, दो लोग घायल, तीन गाड़ियों के शीशे टूटे
Mon, 03 Jan 2022 06:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:07 PM IST
सार
कस्बा शमसाबाद में क्रिकेट मैच में विवाद होने के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। इससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पथराव के बाद मैदान में पड़े ईंट-पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शमसाबाद कस्बे में सोमवार को क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान हवाई फायर किए जाने की भी चर्चा रही। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले भाग निकले। तनाव के मद्देनजर कस्बे में पुलिस टीम तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कस्बे में स्थित मैदान में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा था। कस्बे के टिन्ना बाबू का पुत्र रेनू मैच देख रहा था। आरोप है कि वहीं किसी बात पर उसकी कश्मीर पक्ष के किसी लड़के ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर टिन्ना पक्ष के लोग जुट गए। दोनों पक्ष में मारपीट और पथराव हो गया।
विज्ञापन
पथराव में दो लोग घायल
पथराव में वहां खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। मारपीट, पथराव में युवक सलमान समेत दो लोग घायल हो गए। खेल के दौरान मारपीट और पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंची, तो मारपीट करने वाले भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस के जाते ही दोबारा दोनों पक्ष में पथराव हो गया। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम लगा दी गई, जो देर शाम तक कस्बे में मौजूद रही। एसओ ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। फायरिंग की सूचना नहीं है। जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।