फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two groups over triple talaq in agra

तलाक के बाद युवक के दूसरे निकाह पर थाने में हंगामा, पहली पत्नी ने लगाया यह आरोप

Sun, 20 Jan 2019 08:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Jan 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
clash between two groups over triple talaq in agra
थाने में हंगामा करते दोनों पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

आगरा के मंटोला में रविवार को एक युवक के दूसरा निकाह करने पर हंगामा हो गया। युवक की पहली पत्नी मायके में रह रही थी। निकाह की जानकारी पर उसके परिजन आ गए। 

विज्ञापन


आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट और पथराव कर दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता नामा लिखकर दे दिया है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र की युवती की शादी दिसंबर 2016 में मंटोला क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से हुई थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मारपीट करता था। 15 महीने पहले विवाहिता गर्भवती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी को किया दूसरा निकाह

महिला की डिलीवरी के समय ससुराली उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए। इस पर उन्होंने ही इलाज कराया। उसके बेटा हुआ। परिवार के लोगों ने पंचायत की। इसके बाद पति उसे घर ले गया। 

सवा महीने बाद एक बार फिर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि सात महीने पहले युवक अलीगढ़ की युवती से निकाह कर रहा था। इसका विरोध करने पर मारपीट कर दी थी। 

इस पर थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। युवक ने 15 जनवरी को दूसरा निकाह कर लिया। रविवार को पहली पत्नी के परिजन ससुराल आए थे। वो बातचीत करने लगे।

सामान मांगने पर मारपीट

उन्होंने शादी में दिया गया सामान लेकर जाने की बात कही। इस पर ससुरालियों से विवाद हो गया। मारपीट कर दी। पथराव भी किया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

युवक का कहना था कि उसका तलाक हो चुका है। इसका नोटिस भी डाक से भेज रखा है। हालांकि विवाहिता के परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस ने बातचीत के लिए दोनों पक्षों को फिर से 28 जनवरी को बुलाया है।

इंस्पेक्टर थाना मंटोला का कहना था कि लड़की पक्ष के लोग सामान लेने आए थे। इस दौरान मामूली विवाद हुआ था। दोनों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed