{"_id":"5c4484ecbdec224dce1659a9","slug":"clash-between-two-groups-over-triple-talaq-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद युवक के दूसरे निकाह पर थाने में हंगामा, पहली पत्नी ने लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक के बाद युवक के दूसरे निकाह पर थाने में हंगामा, पहली पत्नी ने लगाया यह आरोप
Sun, 20 Jan 2019 08:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Jan 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते दोनों पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंटोला में रविवार को एक युवक के दूसरा निकाह करने पर हंगामा हो गया। युवक की पहली पत्नी मायके में रह रही थी। निकाह की जानकारी पर उसके परिजन आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट और पथराव कर दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता नामा लिखकर दे दिया है।
विज्ञापन
सदर क्षेत्र की युवती की शादी दिसंबर 2016 में मंटोला क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से हुई थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मारपीट करता था। 15 महीने पहले विवाहिता गर्भवती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
15 जनवरी को किया दूसरा निकाह
महिला की डिलीवरी के समय ससुराली उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए। इस पर उन्होंने ही इलाज कराया। उसके बेटा हुआ। परिवार के लोगों ने पंचायत की। इसके बाद पति उसे घर ले गया।
सवा महीने बाद एक बार फिर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि सात महीने पहले युवक अलीगढ़ की युवती से निकाह कर रहा था। इसका विरोध करने पर मारपीट कर दी थी।
इस पर थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। युवक ने 15 जनवरी को दूसरा निकाह कर लिया। रविवार को पहली पत्नी के परिजन ससुराल आए थे। वो बातचीत करने लगे।

सामान मांगने पर मारपीट
उन्होंने शादी में दिया गया सामान लेकर जाने की बात कही। इस पर ससुरालियों से विवाद हो गया। मारपीट कर दी। पथराव भी किया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
युवक का कहना था कि उसका तलाक हो चुका है। इसका नोटिस भी डाक से भेज रखा है। हालांकि विवाहिता के परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस ने बातचीत के लिए दोनों पक्षों को फिर से 28 जनवरी को बुलाया है।
इंस्पेक्टर थाना मंटोला का कहना था कि लड़की पक्ष के लोग सामान लेने आए थे। इस दौरान मामूली विवाद हुआ था। दोनों में समझौता हो गया है।