{"_id":"6a020ada916b0aba480a8603","slug":"clash-between-two-groups-over-car-horn-in-agra-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार का हाॅर्न बजाने पर बवाल: दो पक्षों में टकराव, पथराव और फायरिंग, विरोधियों पर घर फूंकने का आरोप; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का हाॅर्न बजाने पर बवाल: दो पक्षों में टकराव, पथराव और फायरिंग, विरोधियों पर घर फूंकने का आरोप; चार घायल
Mon, 11 May 2026 10:29 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 11 May 2026 10:29 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में कार के हाॅर्न बजाने पर बवाल हो गया। दो पक्षों में टकराव के बाद पथराव और फायरिंग हुई। एक मकान में आग लगाने का आरोप लगाया। कई थानों का फोर्स माैके पर पहुंच गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
टकराव के दाैरान घर में लगी आग में जला सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव सावलदास का पुरा में सोमवार को रिश्तेदारी में पहुंचे युवक के कार का हॉर्न बजाने पर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान गांव के कुछ लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदारों और महिलाओं को भी पीटा। पथराव और फायरिंग का भी आरोप है। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, इस दौरान दूसरे पक्ष के एक घर में आग भी लग गई। घायलों के पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है।
मारपीट, पथराव, फायरिंग और आग लगाए जाने की सूचना पर थाना पिनाहट पुलिस के साथ बसई अरेला, बासौनी और पिढौरा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट भेजा गया, जहां से महिला और उसके पुत्र को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

थाना राजाखेड़ा के गांव छीतापुरा निवासी निषाद युवा संगठन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि उनकी चाची अनीता गांव सांवलदास का पुरा में अपनी बहन की शादी में आई हुई थीं। सोमवार दोपहर वह चाची को घर ले जाने के लिए कार से गांव पहुंचा था। रास्ते में कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिन्हें हटाने के लिए उसने कार का हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे रिश्तेदारों की भी पिटाई कर दी।
तमंचों से कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में अंगूरी देवी घायल हो गईं, जबकि उनका पुत्र अजब सिंह और लवकुश भी घायल हो गए। घटना के दौरान पास के एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। जिससे घर में रखा हजारों रुपये का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरे पक्ष की मछला देवी ने मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया। कहा कि आरोपी आभूषण छीनने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कन्हैया कुमार ने पुलिस को एक खोखा भी सौंपा। थाना प्रभारी का कहना है फायरिंग की जानकारी अभी नहीं है जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, कमरे में इस हाल में मिली लाश; कलाई पर मिले चोट के निशान