{"_id":"6a0205ce852eb06dd80d33d5","slug":"female-student-dies-under-suspicious-circumstances-in-agra-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, कमरे में इस हाल में मिली लाश; कलाई पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, कमरे में इस हाल में मिली लाश; कलाई पर मिले चोट के निशान
Mon, 11 May 2026 10:07 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 11 May 2026 10:07 PM IST
सार
परिजन के मुताबिक खुशबू ने दरेसी नंबर-दो स्थित रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज से कक्षा नौ उत्तीर्ण की थी। स्कूल दूर होने के कारण वह घर के पास किसी दूसरे विद्यालय में कक्षा दस में प्रवेश लेना चाहती थी। खुशबू अपने घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे से साड़ी से बनाए फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
माैके पर परिजन से जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिचपुरी के गांव मघटई स्थित डीआर एस्टेट कॉलोनी (थाना जगदीशपुरा) में सोमवार सुबह 15 वर्षीय खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कक्षा नाै पास थी। दसवीं में प्रवेश लेना चाहती थी। सूचना पर आई पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की कलाई पर भी चोट का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। किशोरी ने पहले हाथ की नस काटने का प्रयास किया होगा। बाद में फंदा लगाकर जान दे दी।
डीआर एस्टेट कॉलोनी निवासी रजनीश बंसल की जौहरी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। पत्नी मनीषा पोशाक बनाने का काम करती हैं। खुशबू इकलौती बेटी थी। परिजन के मुताबिक खुशबू ने दरेसी नंबर-दो स्थित रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज से कक्षा नौ उत्तीर्ण की थी। स्कूल दूर होने के कारण वह घर के पास किसी दूसरे विद्यालय में कक्षा दस में प्रवेश लेना चाहती थी। सोमवार सुबह रजनीश और मनीषा स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेने के लिए स्कूल गए थे। करीब 11:30 बजे लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
पिता पड़ोसी के घर से छत पर गए। तब घर के अंदर प्रवेश कर दरवाजा खोला। खुशबू पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे से साड़ी से बनाए फंदे पर लटकी मिली। परिजन ने उसे फंदे से उतारा। बेटी की माैत से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। छात्रा की दाहिनी कलाई पर चोट के निशान भी मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।