{"_id":"5e81e6eb8ebc3e7692503628","slug":"clash-between-two-groups-during-lockdown-in-khandouli-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः लॉकडाउन के दौरान खंदौली में दो गांवों के लोग आमने-सामने आए, मारपीट से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः लॉकडाउन के दौरान खंदौली में दो गांवों के लोग आमने-सामने आए, मारपीट से मची अफरा-तफरी
Mon, 30 Mar 2020 06:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदौली में लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस असमर्थ बनी हुई है। यही कारण है कि रविवार की शाम नगला चंदन और नगला कोकंदा गांव के करीब 50 लोग आमने-सामने हो गए।
इनके बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस केपहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग भागे। मामले मे पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्ष के 50 लोगों के खिलाफ धारा 188 आदि का मामला दर्ज किया है।
नगला चंदन निवासी वीरपाल सिंह का नगला कोकंदा गांव के समीप खेत है। आरोप है की रविवार की शाम नगला कोकंदा गांव के देवीराम, करन सिंह, दिलीप, लोकेश आदि करीब 25 लोग खेत पर माता की प्रतिमा लगाकर चबूतरा बना रहे थे।

जानकारी होने पर वीरपाल, राकेश, मुरारी, रामेश्वर आदि 25 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसमें वीरपाल घायल हो गया।
सूचना पर थाना और चौकी मुढी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग भाग निकले। पुलिस ने घायल वीरपाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया की दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ है।
चौकी प्रभारी विवेक कुमार की तरफ से 13 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ 188 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।