फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between priest and assistant manager in Mukut Mukharbind temple of Govardhan

मथुरा: गोवर्धन के मुकुट मुखारबिंद मंदिर में सेवायत और सहायक प्रबंधक में मारपीट, वीडियो वायरल

Fri, 18 Jun 2021 09:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 09:54 AM IST
सार

मुकुट मुखारबिंद मंदिर में सेवायत और सहायक प्रबंधक के बीच गाली-गलौज और फिर रिसीवर की मौजूदगी में मारपीट हुई। रिसीवर ने बीच बचाव कराया। इस दौरान एक सेवायत ने शराब पीकर मंदिर का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
clash between priest and assistant manager in Mukut Mukharbind temple of Govardhan
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सहायक प्रबंधक गजेंद्र चौधरी और सेवायत जैकी के बीच गाली-गलौज और झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दोनों ओर से गाली-गलौज और एक-दूसरे को मारने की धमकी दी जा रही है। मंदिर के रिसीवर रमाकांत गोस्वामी मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। गजेंद्र चौधरी की शिकायत पर सेवायत जैकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली थी, उसके बाद दोनों पक्षों ने थाने से बाहर ही समझौता कर लिया। 
विज्ञापन


सहायक प्रबंधक का आरोप- मंदिर ठेका चार्ज को लेकर किया झगड़ा 
सहायक प्रबंधक गजेंद्र चौधरी ने बताया कि मंदिर ठेका के चार्ज को लेकर जैकी ने मंदिर में आकर अभद्रता करते हुए मारपीट की है। इसकी लिखित शिकायत थाना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि अब इस प्रकरण में दोनों के बीच थाने में समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर रिसीवर रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की सेवा का ठेका हुआ था, चार्ज सेवायत को दे दिया गया। इसके बाद जैकी कुछ लोगों के साथ मंदिर कार्यालय पहुंच गया। सहायक प्रबंधक से रसीद दिखाने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद झगड़ा हो गया। सहायक प्रबंधक गजेंद्र चौधरी ने थाने में तहरीर दी, बाद में समझौता हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed