फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between police and public near yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेसवेः पुलिस ने की प्राइवेट गार्ड की पिटाई, भीड़ ने धुने पुलिसवाले

Sat, 23 Dec 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बाजना (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला बाजना (मथुरा) Updated Sat, 23 Dec 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
clash between police and public near yamuna expressway
घायल - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को शुक्रवार की रात सिपाहियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वालों की पिटाई कर डाली। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं भीड़ ने बाजना पुलिस चौकी को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। गोमत-नौहझील मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जब दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।  
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक सिपाही और उसके साथियों ने यमुना एक्सप्रेसवे कट पर स्थित एक खोखे वाले की किसी बात पर पिटाई कर दी। बात बढ़ी तो आवाज सुनकर एक्सप्रेसवे पर तैनात गार्ड रोहताश भी मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बीच बचाव कर ही रहा था कि डायल 100 की गाड़ी लेकर पुलिस वाले पहुंच गए। रोहताश ने जब सिपाही पर खोखे वाले को पीटने का आरोप लगाया तो सभी सिपाही उस पर टूट पड़े और बुरी तरह से पीटा। इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। रोहताश के साथियों ने इसकी जानकारी उसके गांव जरेलिया में दी। रात को ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की

clash between police and public near yamuna expressway
भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि आसपास के गांवों के लोगों ने यहां मौजूद पुलिस वालों के साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की। ग्रामीण रोहताश को साथ ले आए। शनिवार सुबह 10 बजे गांव के लोग इकट्ठा होकर बाजना पुलिस चौकी पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

बाजना पुलिस चौकी के सामने गोमत मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक डायल 100 के सभी सिपाहियों को निलंबित नहीं किया जाएगा वह यहां से हटेंगे नहीं। थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की मगर ग्रामीण नहीं माने। 

जांच शुरू करा दी गई है

बाद में सीओ मांट राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच शुरू करा दी गई है। अगर सिपाही दोषी हुए तो सभी को निलंबित किया जाएगा। करीब दो घंटे चला यह बवाल और जाम आश्वासन मिलने पर खुल सका। 

सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई के बाद हुए बवाल पर फिलहाल पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस इस मामले में फिलहाल किसी भी कार्रवाई से इंकार कर रही है। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ मांट राकेश कुमार को सौंपी गई है। रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed