फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clarks Shiraz registered a resounding victory, defeating Holiday Inn by 162 runs. Vasudev's century took the score to 222. Amit's hat-trick played a key role in the victory and he was named Man of the Match.

Agra News: क्लार्क्स शिराज की धमाकेदार जीत, हॉलिडे इन को 162 रन से हराया

Wed, 15 Apr 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Clarks Shiraz registered a resounding victory, defeating Holiday Inn by 162 runs. Vasudev's century took the score to 222. Amit's hat-trick played a key role in the victory and he was named Man of the Match.
रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। टीसा के मैदान पर खेले जा रहे चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को होटल क्लार्क्स शिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होटल हॉलिडे इन को 162 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। हैट्रिक लगाने वाले क्लार्क्स शिराज के गेंदबाज अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

होटल हॉलिडे इन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय गलत साबित हुआ। 15-15 ओवर के इस मुकाबले में क्लार्क्स शिराज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। टीम के लिए वासुदेव ने शानदार शतक लगाते हुए 102 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल हॉलिडे इन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। क्लार्क्स शिराज के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम मात्र 60 रन पर सिमट गई। क्लार्क्स शिराज के गेंदबाज अमित ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जिसमें टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक भी शामिल रही। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने मैच को एकतरफा बना दिया। अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, चंद्रशेखर ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए और उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। शतकीय पारी खेलने वाले वासुदेव सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अतुल सोलंकी और दीपक कौशिक ने निभाई। मुकाबले के दौरान आयोजन समिति के अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, अनुराग शर्मा, आमिर उद्दीन, युवराज सिंह, विवेक महाजन, प्रवीण कुमार, सुरभि, हरि सुकुमार, अनिल कुमार, मनोज शर्मा और दिनेश कुमार शामिल रहे। बुधवार को होटल ट्राइडेंट और होटल ताज व्यू के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed