फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Civil lawyers will boycott judicial work today

Agra News: दीवानी के वकील आज करेंगे न्यायिक कार्य का बहिष्कार

Fri, 06 Sep 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Sep 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Civil lawyers will boycott judicial work today
दीवानी के वकील आज करेंगे न्यायिक कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन


- कासगंज की महिला वकील के हत्यारों को पकड़ने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कासगंज की महिला वकील मोहिनी तोमर की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दीवानी के वकील 7 सितंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध प्रदर्शन करके जिला जज सहित डीएम और एसपी को ज्ञापन देंगे। यह निर्णय बार एसोसिएशन की बैठक में लिया गया।

मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को वकीलों की बैठक हुई। अधिवक्ता सौरभ यादव ने कहा कि महिला वकील मोहिनी तोमर की हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस चार दिन में भी सीडीआर नहीं निकलवा सकी है। मृत वकील के परिजन दहशत में है। बार काउंसिल ने 7 सितंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


संतोष यादव राजू ने कहा कि मृत वकील के परिजन को सुरक्षा दी जाए। एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैनपुरी के वकील कासगंज में चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे। एएच हाशमी, जगदीश शाक्य, विनीता भदौरिया, ममता तिवारी, सुरेंद्र सिंह, रामसेवक, प्रदीप यादव, राकेश दुबे, मुकेश मिश्रा, नाजिया बेगम, सुरेश यादव, शैतान सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed