{"_id":"6853ad66128682290d0d87a7","slug":"civil-airport-agra-will-start-operating-in-july-next-year-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सिविल एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट...जानें कब से होगा शुरू, गुवाहाटी और कोलकाता के लिए फ्लाइट का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सिविल एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट...जानें कब से होगा शुरू, गुवाहाटी और कोलकाता के लिए फ्लाइट का सुझाव
Thu, 19 Jun 2025 11:56 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:56 AM IST
सार
समिति ने धनौली में बन रहे सिविल एन्क्लेव तक एप्रोच रोड को जल्द बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन से कहा। एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट प्रभारी अनूप चंद्र श्रीवास्तव ने सिविल एन्क्लेव का ब्योरा और निर्माण कार्य की प्रगति का प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के धनौली में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का काम अगले साल जुलाई 2026 में पूरा हो जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बुधवार को धनौली में सिविल एन्क्लेव साइट का निरीक्षण किया। समिति की बैठक में तय किया गया कि एयरपोर्ट के वेटिंग लाउंज का नाम शहीद पृथ्वी सिंह चौहान के नाम पर रखा जायेगा। समिति ने धनौली को एयरपोर्ट के कारण नगर निगम सीमा में लाने का प्रस्ताव भी पारित किया।
बुधवार को खेरिया एयरपोर्ट हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में शंख एयरलाइंस के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें आगरा को गुवाहाटी, कोलकाता, शिलांग, जम्मू, सूरत, चेन्नई, श्रीनगर तक हवाई उड़ान से जोड़ने का सुझाव दिया गया। समिति ने धनौली में बन रहे सिविल एन्क्लेव तक एप्रोच रोड को जल्द बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन से कहा। एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट प्रभारी अनूप चंद्र श्रीवास्तव ने सिविल एन्क्लेव का ब्योरा और निर्माण कार्य की प्रगति का प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 तक निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा।
ये भी पढ़ें-UP: जिंदगी भर की दोस्ती मौत ने भी न तोड़ी... तीन जिगरी दोस्त, साथ जिए और साथ खत्म हुए; आगरा में दर्दनाक हादसा

नगर निगम सीमा में शामिल करें धनौली
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को धनौली गांव को जाने वाले रोड और नाला निर्माण का काम जल्द पूरा कराने को कहा, वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए एडीए से गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। समिति ने धनौली गांव को नगर निगम सीमा में लाने का प्रस्ताव पारित किया ताकि एयरपोर्ट के पास के क्षेत्र का विकास हो सके और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
1400 यात्रियों की क्षमता का टर्मिनल
धनौली में निर्माणाधीन एन्क्लेव के निरीक्षण में एयरपोर्ट डायरेक्टर योगेंद सिंह तोमर ने बताया कि नया टर्मिनल 1400 यात्रियों की क्षमता का होगा। एसी टर्मिनल के साथ 19 चेक इन काउंटर, सेल्फ चेक इन, मल्टीलेवल कार पार्किंग और 9 विमानों की पार्किंग क्षमता होगी। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए 33 चार्जिंग पॉइंट भी होंगे। टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश के लिए यात्री बोर्डिंग सुविधा भी होगी।