फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जिंदगी भर की दोस्ती मौत ने भी न तोड़ी... तीन जिगरी दोस्त, साथ जिए और साथ खत्म हुए; आगरा में दर्दनाक हादसा

Thu, 19 Jun 2025 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jun 2025 09:07 AM IST
सार

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आम से लदा लोडर वाहन बेकाबू होकर शाहदरा फ्लाईओवर से छह फीट नीचे सर्विस रोड पर पलट गया। हादसे में सर्विस रोड पर बैठे तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, लोडर का चालक की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
A loader vehicle lost control and overturned in Agra four people including three friends died
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में झरना नाले के पास स्थित शाहदरा फ्लाईओवर पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले तीनों जिगरी दोस्त थे। वह तीनों एक साथ काम पर जाते थे और शाम को साथ ही रहते थे। सुबह रोज टहलने के लिए साथ जाते थे। हादसे में पलक झपकते ही तीनों की मौत हो गई। देर शाम को उनका अंतिम संस्कार भी एक साथ किया गया।


शाहदरा फ्लाईओवर से बेकाबू होकर लोडर गाड़ी सर्विस रोड पर तीन बार पलटी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तब तीनों दोस्त सड़क की पटरी पर बैठे हुए थे। तीनों तड़के साढ़े चार बजे ही घर से निकले थे। टहलने के बाद सुस्ताने के लिए बैठे हुए थे। इनमें हरीबाबू और रामेश्वर एक साथ नुनिहाई स्थित खराद फैक्टरी में काम करते थे, जबकि राजेश चेन के कारखाने में काम करते थे। 

 
A loader vehicle lost control and overturned in Agra four people including three friends died
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जानकारी पर जल निगम में कार्यरत शाहदरा निवासी अमन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता हरीबाबू अपने दोनों दोस्तों की राय के बिना कोई भी काम नहीं करते थे। तीनों साथ में बैठकर खाना खाते और रोज सुबह टहलने भी साथ ही जाते थे। जब मौत आई तो भी साथ। 
A loader vehicle lost control and overturned in Agra four people including three friends died
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों दोस्तों की मौत से पूरे इलाके में शोक
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लोडर गाड़ी से पहली बार पटखनी खाने पर राजेश बच गए थे। लेकिन दूसरी बार पटखनी खाने पर वह भी चपेट में आ गए। तीनों दोस्तों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार भी यमुना घाट पर एक साथ किया गया। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A loader vehicle lost control and overturned in Agra four people including three friends died
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में तीन दोस्तों समेत चार की मौत
आपको बता दें कि आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद की ओर से आ रहे आम से लदा लोडर वाहन बेकाबू होकर शाहदरा फ्लाईओवर से छह फीट नीचे सर्विस रोड पर पलट गया। हादसे में सर्विस रोड पर बैठे तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोडर का चालक केबिन में फंस गया। उसकी भी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
A loader vehicle lost control and overturned in Agra four people including three friends died
मृतक हरीबाबू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोडर वाहन बेकाबू होकर पलटा
पुलिस ने गैस कटर से गेट काटकर क्लीनर को निकाल लिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया मगर पुलिस ने शांत करा दिया। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि लखनऊ से आम लेकर आगरा आ रहे लोडर वाहन (मैक्स पिकअप) झरना नाले से होकर शाहदरा फ्लाईओवर पर चढ़ते ही अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed