{"_id":"6ad1ac13214b2d23c40a0e11","slug":"agra-man-loses-5-60-lakh-in-google-review-task-scam-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले 7 हजार रुपये देकर जीता भरोसा, फिर 5.60 लाख की ठगी; गूगल रिव्यू के नाम पर साइबर फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहले 7 हजार रुपये देकर जीता भरोसा, फिर 5.60 लाख की ठगी; गूगल रिव्यू के नाम पर साइबर फ्रॉड
Fri, 16 Oct 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:16 AM IST
सार
आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी युवक ने गूगल रिव्यू के बदले कमाई का झांसा देकर 5,60,500 रुपये ठगे जाने की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में 7,000 रुपये मिलने के बाद उसने अधिक मुनाफे की उम्मीद में अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की।
विज्ञापन
साइबर ठग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में साइबर ठगों ने गूगल पर रिव्यू करने के बदले कमाई का झांसा देकर सिकंदरा क्षेत्र के एक युवक से 5.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शास्त्रीपुरम निवासी प्रतीक राठौर ने बताया कि 19 सितंबर को व्हाट्सएप पर ईशा नाम की युवती ने संपर्क किया। युवती ने ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का काम देकर कमाई का भरोसा दिलाया। शुरुआत में काम के बदले 7000 रुपये दिए। इससे उन्हें भरोसा हो गया। अधिक रुपये कमाने के लिए रकम का निवेश करने की कहने लगी। उन्होंने एक्सिस बैंक के खाते से यूपीआई व अन्य माध्यम से 5,60,500 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से टास्क दिए जाते थे। ग्रुप में विक्रम नाम के सदस्य समेत अन्य लोग उन्हें रकम लगाने और टास्क पूरा करने के निर्देश देते थे। टास्क से होने वाला मुनाफा एक लिंक पर दिखाई देता था। जब लिंक खुलना बंद हो गया और एरर आने लगा, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।