{"_id":"5fde40828ebc3e41033e5895","slug":"civic-tundla-news-agr472654239","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा गोवंश कर रहे किसानों की फ़सल चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा गोवंश कर रहे किसानों की फ़सल चौपट
विज्ञापन
टूंडला के गांव नगला दत्त के खेतों में फसलों को चरते आवारा गोवंश
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। लाइनपार क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे गोवंश किसानों के खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं। फसलों की रखवाली करने के लिए किसान सर्दी में पहरेदारी कर रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से गोवंश को पकड़वाने की मांग की है।
लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला दत्त, नगला केसों, अनवारा, नगला हरिचंद्र, घड़ी भगवंत, जटपुरा, बालमपुर, रसूलाबाद, गढ़ी थानी, कुर्रा, घुरू कुआ, बजहेरा, नगला काले, कुतुबपुर साहब, ग्वारई, नगला राजपति, घड़ी चैना आदि गांव के खेतों में खड़ी आलू, गेहूं, सरसों की फसल को नष्ट कर रहे हैं। किसान आवारा गोवंश से फसल बचाने के लिए खेत के चारों तरफ कटीले तार व धोती दुपट्टे लगा रहे हैं, लेकिन फिर भी आवारा गोवंश उनकी फसल को नष्ट कर रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से आवारा गोवंश को पकड़वाए जाने की मांग की है।
मांग करने वालों में किसान योगेश उपाध्याय, अजीत यादव, कृपाल सिंह, अजय कुमार, कालीचरण, पूरन सिंह, जनक सिंह, लालता प्रसाद, नौबत सिंह, गया प्रसाद, जागन सिंह, देवकरन, पॉप सिंह, इंद्रपाल सिंह व मुरारी लाल भागीरथ आदि हैं।
विज्ञापन
बीस बीघा सरसों व दस बीघा गेहूं की फसल की थी। गोवंश ने 50 प्रतिशत नुकसान कर दिया है। नुकसान से उभरना मुश्किल है।
हरीमोहन, किसान
25 बीघा गेहूं, 25 बीघा सरसों दस बीघा जौ फसल गोवंश ने 40 प्रतिशत फसल में नुकसान कर दिया है। अवशेष फसल की चिंता सता रही है।
देवकरन दिलावर, किसान
40 बीघा आलू, 30 बीघा सरसों बोई थी बेसहारा गोवंश नष्ट कर रहे है, सर्द रातों में भी रात-रात भर जागकर रखवाली कर रहे हैं।
रवि शंकर, किसान
40 बीघा गेहूं 20 बीघा आलू की फसल बोई थी। गौ वंश से फसल बचाने के लिए तीन हजार रुपये पर दो मजदूर रात में खेती की रखवाली के लगाए हैं।
योगेश उपाध्याय, किसान
फोटो-