फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Civic Parking Taken Over by Hotel, Boundary Wall Built to Turn It Private

गजब कर डाला: नगर निगम ने आम लोगों के लिए बनाई पार्किंग, होटल ने कर लिया कब्जा; नोटिस दिया गया

Tue, 08 Sep 2026 07:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 07:53 AM IST
सार

नगर निगम की सार्वजनिक पार्किंग पर होटल होलीडे इन ने चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया और उसे निजी पार्किंग में बदल दिया। शिकायत के बाद निगम अधिकारियों ने निरीक्षण कर होटल प्रबंधन को कब्जा हटाने का नोटिस दिया है।
 

विज्ञापन
Civic Parking Taken Over by Hotel, Boundary Wall Built to Turn It Private
पार्किंग की जमोन पर कब्जा करने पर होटल प्रबंधन से बात करते निगम अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत चौराहा स्थित जमीन पर नगर निगम ने सार्वजनिक पार्किंग बनाई लेकिन होटल होलीडे इन ने चहारदीवारी बनाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया। निजी पार्किंग में बदलकर अपने वाहनों के लिए इस्तेमाल करने लगे। नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को निरीक्षण कर नोटिस जारी किया और कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम की पार्किंग पर होटल होलीडे इन के कब्जे की शिकायतें मिलीं, जिस पर कर अधीक्षक वैभव यादव और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव को जांच के लिए भेजा गया। होटल प्रबंधन से वार्ता कर निर्देश दिए गए कि नगर निगम की भूमि अथवा पार्किंग स्थल पर किए गए कब्जे को हटा दें। जो चहारदीवारी और हरियाली की है, उसे हटाकर पार्किंग को पहले की तरह स्थिति में ला दें। होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि अगर तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी नगर निगम ने यहां कब्जा हटवाया था और एमडी जैन इंटर कॉलेज की ओर वाले रास्ते पर निकास के लिए रास्ता बनाया था, लेकिन होटल प्रबंधन ने फिर से उसे बंद कर दिया। यूथ हॉस्टल की ओर से प्रवेश के साथ यहां वाहन हरीपर्वत चौराहे पर थाने के सामने निकल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed