{"_id":"5dd579a08ebc3e54f937c2d1","slug":"civic-nagala-pajaba-mainpuri-news-agr4162311111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से जूझ रहे नगला पजाबा के लोग, कब मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से जूझ रहे नगला पजाबा के लोग, कब मिलेगी निजात
विज्ञापन
20एमएनपी-06-नगला पजाबा में पड़ी गंदगी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के वार्ड नंबर एक नगला पजाबा का बुरा हाल है। यहां विकास के नाम पर कुछ खास कार्य नहीं किया गया है। दो साल में मात्र एक गली का ही निर्माण हुआ है। जलभराव और गंदगी वार्ड के विभिन्न मोहल्लों की पहचान है।
मोहल्ला नगला पजाबा के लोगों ने कई बार गली निर्माण और सफाई व्यवस्था के लिए सभासद के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखा, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह है कि नाली और गली का निर्माण न होने के कारण जगह-जगह खाली प्लाटों में पानी भरा हुआ है जो संक्रामक बीमारियों का कारण बन रहा है। मोहल्ले में कई लोग डेंगू की चपेट में भी आ चुके हैं। वहीं मलेरिया और डायरिया का भी भय सता रहा है। मोहल्ले में सफाई कर्मचारी भी समय से नहीं पहुंचता है जिससे गंदगी पड़ी रहती है। छात्र-छात्राओं और यहां के निवासियों को मोहल्ले की बदहाली पर चिंतित होना पड़ रहा है।
वार्ड में ये मोहल्ले हैं शामिल
नगला पजाबा
हिंदपुरम
आजाद नगर
जेल रोड
मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कई बार सभासद के माध्यम से नगर पालिका में शिकायत की गई, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
करन सिंह
यदि समय रहते मोहल्ले की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया तो यहां संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। इसके लिए पूरी तरह से नगर पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा। मोहल्ले में विकास के नाम पर छलावा किया जा रहा है।
ओम प्रकाश दिवाकर
मोहल्ले में गलियों का निर्माण न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि कोई रिश्तेदार यहां आता है तो वो अपनी गाड़ी लेकर घरों तक नहीं पहुंच सकता है। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
शंकर लाल
मोहल्ले में सफाई कर्मचारी भी समय से नहीं आता है जिसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते बच्चों में बीमारियां फैल रही हैं। कई लोग डेंगू की चपेट में हैं।
सुदामा देवी
हाईलाइर्ट्स
25 हजार के करीब है नगला पजाबा वार्ड की आबादी
6000 हजार मतदाता लेते हैं चुनाव प्रक्रिया में भाग
15 स्थानों पर है मोहल्लों में जलभराव की है स्थिति
मोहल्ले में विकास कार्य के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखा गया। नगर पालिका प्रशासन मोहल्ले के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। दो साल में मात्र एक गली का निर्माण कराया गया है। मेरा प्रयास है कि मोहल्ले में अधिक से अधिक विकास हो।
मालती देवी, सभासद
नगला पजाबा में कुछ विकास कराया गया है। शीघ्र ही और विकास होगा। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण इंस्पेक्टर को भेजकर कराया जाएगा। यदि लापरवाही की जा रही है तो कार्रवाई होगी।
लालचंद्र भारतीय, ईओ