{"_id":"5f80a2308ebc3e9b881754db","slug":"civic-mainpuri-news-agr462978089","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने पार्कों को बंना दिया डंपिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने पार्कों को बंना दिया डंपिंग जोन
विज्ञापन
09एमएनपी-02-देवपुरा स्थित पार्क में खड़ी घास और गंदगी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका की अनदेखी से पार्कों का बुरा हाल है। पालिका ने पार्कों को डंपिंग जोन बना दिया है। सफाईकर्मी मोहल्ले भर का कूड़ा इन्हीं पार्कों में डाल कर रहे हैं। ऐसे में लोग टहलने के लिए कहां जाएं। गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों को अब मलेरिया और डेंगू के साथ ही संचारी रोगों के फैलने का डर सता रहा है। लोगों ने नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया। कुछ रसूखदारों ने पार्कों में कब्जा करके इसे पशुवाड़ा भी बना लिया है।
आवास विकास सेेक्टर पांच
यहां स्थित पार्क में गंदगी फैली हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गंदगी के कारण यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मोहल्ले के लोग कई बार इस गंदगी को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगर पालिका ने सफाई के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया है।
मोहल्ला देवपुरा
यहां स्थित पार्क में गंदगी फैली हुई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। पास के लोग परेशान हैं, कहीं मलेरिया या डेंगू न फैल जाए। लोगों का कहना है कि पार्कों का सौंदर्यीकरण होना चाहिए, इससे इनके निर्माण का उद्देश्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी
यहां पार्क में रसूखदार लोग अपने वाहनों को खड़ा करके अतिक्रमण किए हुए हैं। इसके कारण यहां गंदगी फैली रहती है। गंदगी के कारण यहां मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं गाड़ी खड़ी करने वाले झगड़ा पर आमादा हो जाते हैं।
आवास विकास सेक्टर दो
यहां पार्क में गंदगी है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब लोगों को यहां मच्छरों की संख्या के कारण मलेरिया और डेंगू फैलने की चिंता सता रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत इन पार्कों में भी साफ सफाई होनी चाहिए।
पार्कों में गंदगी को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कभी भी यहां संचारी रोग फैल सकते हैं।
हर्ष वर्धन, आवास विकास
पार्क में कुछ लोगों द्वारा गंदगी फेंकी जा रही है। नगर पालिका से शिकायत की गई तो कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां कभी भी मलेरिया फैल सकता है।
मोनू सिंह, देवपुरा
कुछ लोग पार्क में अपने वाहनों को खड़ा करते हैं, तो कुछ अपने जानवरों को बांध रहे हैं। इससे यहां गंदगी फैल रही है। नगर पालिका से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
उपेंद्र बहादुर सिंह, बैंक कॉलोनी
पार्क में गंदगी कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। लोग मलेरिया और डेंगू की दहशत में हैं। नगर पालिका सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है।
जितेंद्र प्रताप, आवास विकास
सभी सफाई नायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रो में बेहतर सफाई कार्य कराएं। पार्कों में अवैध रूप से गंदगी करने वालों और जानवर बांधने वालों पर कार्रवाई होगी।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका