{"_id":"5f7f56b68ebc3e9ba1388af3","slug":"civic-mainpuri-news-agr4627401147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उपकेंद्रों से बंद रही बिजली, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो उपकेंद्रों से बंद रही बिजली, परेशान हुए लोग
विज्ञापन
08एमएनपी-38-नगला जुला में बिजली चेकिंग करती टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के दो विद्युत उपकेंद्र से बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र और ज्योंती रोड विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को 33 केवी लाइन में ब्रेकर लगाए गए। इसके चलते सिविल लाइन उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बंद रही। आपूर्ति बंद रहने से शहर के सिविल लाइन, दीवानी रोड, राधारमन रोड, कचहरी रोड, गोपाल नगर, हिंदपुरम, आजाद नगर, नगला पजाबा, भरतवाल, शीतला धाम के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ज्योंती रोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बंद रही। इससे ज्योंती रोड, आगरा रोड, जनयुग नगर, रामलीला मैदान, दरीबा, महमूद नगर, ककरैया, नगला रते, नगला मूले आदि क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही। शाम को छह बजे के बाद ही आपूर्ति चालू कराई जा सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
675 बिजली कनेक्शन काटे
बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले में बिजली बकाएदारों के 675 कनेक्शन काट दिए। खंड एक में 72, खंड दो में 241 और खंड तीन में 362 कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं को टीम ने बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं।