फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

संसारपुर और भोजपुरा में कभी भी फैल सकता है डेंगू

Wed, 16 Sep 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
मैनपुरी। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है, लेकिन अभी भी स्वास्थ्य विभाग की तैयारी धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। रेड जोन घोषित होने के बाद भी डेंगू के लिए संवेदनशील इलाकों में बचाव के कोई उपाय नहीं दिख रहे हैं। यहां हालात पिछले साल से भी बदतर हैं। बुधवार को रेडजोन घोषित किए गए संसारपुर और नगला पजाबा में जगह-जगह जलभराव और गंदगी फैली मिली। जलभराव के बीच मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू फैलने के खतरे को लेकर यहां के लोग चिंतित दिखा रहे हैं। बीते वर्ष जिले में डेंगू से 21 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही 150 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन

स्थान: संसारपुर वाल्मीकि बस्ती
समय:11:30 बजे मोहल्ले की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था, लोग अपने-अपने घरों में थे। तालाब ओवरफ्लो होने से गली में गंदा पानी भरा हुआ था। कुछ लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपनी परेशानी बताई। गोविंद कुमार ने बताया कि बीते वर्ष यहां 50 से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित थे। इस बार हालात और खराब हैं। मोहल्ले में जलभराव है और गंदगी फैली है, लेकिन कोई देखने और सुनने वाला नहीं है। कभी भी बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन

स्थान: संसारपुर मोहल्ला पूर्वी
मोहल्ले की मुख्य गली में गंदा पानी भरा हुआ था। यहां तालाब के सामने वाली गली में पिछले तीन महीने से जलभराव है। लोग इसी गंदे पानी से होकर निकलते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीमारी का हर समय डर सताता है। संचारी रोग रोकथाम अभियान के तहत भी यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान मोहल्ला भोजपुरा एलाऊ रोड
यहां प्लॉट में पानी भरा हुआ था। इस प्लॉट के सहारे से ही एक घर को रास्ता भी गया है। देखने से ऐसा लग रहा था कि घर किसी टापू पर बना हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पिछले साल डेंगू से तीन मौत हुई थीं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। यहां फिर से मच्छर पनप रहे हैं।

स्थान भोजपुरा मोहल्ला पश्चिमी
यहां कुछ लोग अपने घरों के बाहर बैठे हुए थे। कैमरा देखकर बोले भइया अब फिर से डेंगू की चिंता सता रही है। मोहल्ले में कई जगह गंदगी और जलभराव है। नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। पिछले साल तीन लोगों की मौत हुई थी। एकबार फिर से डर लगने लगा है कि कहीं डेंगू पिछले साल की तरह से जानलेवा न हो जाए। नगर पालिका और प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed