फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

सर्विस बुक के लिए चक्कर लगा रहे सेवानिवृत्त डिप्टी साहब

Fri, 07 Aug 2020 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
civic
मैनपुरी। जिस विभाग में वे अधिकारी रहे, उस विभाग के लोग ही उनकी बात को नहीं सुन रहे हैं। सेवानिवृत्त उप बेसिक शिक्षाधिकारी की सर्विस बुक आठ साल से गायब है। एक बार फिर उन्होंने बीएसए कार्यालय पहुंचकर बीएसए से सर्विस बुक का पता लगाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

20 साल पहले बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए सेवानिवृत्त उप बेसिक शिक्षाधिकारी रामप्रसाद आठ साल से अपनी सर्विसबुक के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे पूर्व डिप्टी बीएसए रामप्रसाद ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। उनकी सर्विस बुक का पता नहीं है। यदि उनकी मौत हो जाती है तो उनके परिजनों को कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सर्विस बुक का पता लगाने का कहा। पूर्व डिप्टी बीएसए ने बताया कि वर्ष 2012 में जब उनकी पेंशन में बढ़ोत्तरी हुई थी उस समय भी उनकी सर्विस बुक नहीं मिली थी। तब से वह कई बार बीएसए कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन उनकी सर्विस बुक का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त उप बेसिक शिक्षाधिकारी उनके पास पहली बार सर्विसबुक के लिए आए थे। संबंधित लिपिकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनकी सर्विस बुक का पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed