फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

पता कहां रोपे गए 71 हजार पौधे

Wed, 15 Jul 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
civic
14एमएनपी-07-आबकारी मंत्री रामनेश अग्रिहोत्री द्वारा लगाया गया पौधा जो अब एक लकड़ी से ज्यादा कुछ नही - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वन महोत्सव के तहत 24 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अभिलेखों में तो पौधरोपण पूर्ण हो गया, लेकिन कई हजार पौधों का कोई अता-पता ही नहीं है। किसी को नहीं पता कि वे पौधे कहां रोपे गए। यहां तक कि संबंधित विभाग का जिले में न तो कोई कार्यालय है और न ही कोई अधिकारी।
विज्ञापन

जिले में 27 लाख से अधिक पौधे रोपित करने के लिए वन विभाग के अलावा 23 अन्य विभागों को भी लक्ष्य आवंटित किया गया था। इसमें पर्यावरण विभाग को 50 हजार और रेशम विभाग को 21600 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला था। पांच जुलाई को वन महोत्सव के दिन ही अभिलेखों में ये पौधे रोपित कर दिए गए, लेकिन वास्तव में ये 71 हजार पौधे कहां रोपे गए ये किसी को भी पता नहीं है। दरअसल दोनों ही विभागों के मैनपुरी में न तो कार्यालय है और न ही कोई अधिकारी। वन महोत्सव के दिन भी कहीं से भी इन विभागों द्वारा पौधरोपण की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत या नगर निकायों को नहीं दिए पौधे
अधिकांश विभाग या तो ग्रामीण अंचल में पौधे रोपित करते हैं या फिर शहरी क्षेत्र में। पर्यावरण विभाग और रेशम विभाग को दिए गए पौधों को न तो ग्राम पंचायतों में रोपा गया है और न ही नगर निकायों में। इसकी पुष्टि पंचायत राज विभाग और नगर निकायों की ओर से भी की गई है। वहीं अभिलेखों में ये पौधरोपण शत-प्रतिशत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागों को वन विभाग की ओर से पौधों रोपने के लिए उपलब्ध करा दिए गए थे। ये पौधे उन्होंने कहां रोपित किए इसकी जानकारी अभी नहीं है। अगर पौधे नहीं रोपे गए हैं तो जानकारी की जाएगी।
अखिलेश पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एवं वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed