फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

संसारपुर के लोगों को नहीं मिली जलभराव से निजात

Sat, 27 Jun 2020 04:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
civic
27एमएनपी-01-वार्ड संसारपुर में गली में भरा पानी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच संसारपुर के लोगों के लिए जलभराव की मुसीबत दो साल बाद भी नहीं खत्म हुई। वार्ड में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी वार्ड में भरा रहता है। इससे यहां बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

अकेले संसारपुर गांव में तीन तालाब हैं जिनमें 24 महीने पानी ओवर फ्लो रहता है। इन तालाबों का पानी गांव से बाहर निकालने के लिए नाला आदि की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर घरों के सामने गलियों में भर जाता है। इस जलभराव के कारण वार्ड में मच्छरों की संख्या बढ़ी है जिससे यहां मलेरिया, डेंगू, डायरिया आदि बीमारियां फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यहां एक बार फिर से बरसात आते ही डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले साल डेंगू से हुई थी पांच मौत
संसारपुर में 2019 में जलभराव के कारण डेंगू रोग फैला था। उस दौरान अधिकारियों ने जलभराव से निजात का भरोसा भी दिया था लेकिन आज तक समस्या हल नहीं हुई। हालात जस के तस बने हुए हैं। इस साल भी यहां बीमारी फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में गंदा पानी 12 महीने भरा रहता है। जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले साल बीमारियां फैली थीं। इस साल भी हालात वही हैं। लाखन सिंह
जल निकासी के लिए कई बार लिखित में नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखा गया। लेकिन इसके बाद भी समस्या का हल नहीं हो सका। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना होगा। शिव कुमार
गंदा पानी गांव में भर रहा है। लोग परेशान हैं। नगर पालिका और जिला प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लग रहा है कि फिर से गांव में बीमारियां फैलेंगी। समस्या का निदान होना चाहिए। हरवीर सिंह
संसारपुर में जलभराव की समस्या से जिलाधिकारी से लेकर सभी अवगत हैं लेकिन जानबूझ कर अनदेखी की जा रही है। जो वार्ड के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है। गोपाल

संसारपुर वार्ड में कुछ जगहों पर जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया गया है। सड़कें भी बनवाई गई हैं। शीघ्र ही जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed