फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

कच्ची गलियां और जलभराव है नगला रते वार्ड की पहचान

Wed, 24 Jun 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
civic
24एमएनपी-05-राजीव गांधी नगर में बदहाल गली - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण वार्ड संख्या 32 नगला रते के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। नए वार्ड के हिसाब से इस वार्ड में काम नहीं कराया जा रहा है। वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। सड़क, जलभराव, पेयजल, शौचालय आदि समस्याओं से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में नगला रते को पहली बार शामिल किया गया है। इस वार्ड में शहर के आठ मोहल्ले आते हैं। इनमें 35 से अधिक गलियां कच्ची हैं। नाली और सड़क न होने के कारण इन मोहल्लों के लोगों को सबसे अधिक परेशानी बारिश में होती है। पेयजल के लिए हैंडपंप की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। सभासद के साथ लोग कई बार नगर पालिका प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रख चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शौच को जाने पर लाठी लेकर दौड़ाते हैं लोग
वार्ड के कई मोहल्लों के लोगों को शासन से शिकायत के बाद भी शौचालय नहीं मिल पाए हैं। सभासद निर्दोश यादव बतातीं हैं कि नगला रते में महिलाओं के लिए शौचालय नहीं है। जिससे यदि महिलाएं किसी के प्लॉट में शौच के लिए जाती हैं तो लोग लाठी लेकर उनको दौड़ाते हैं। इसकी शिकायत पूर्व में प्रशासन और शासन से भी की गई थी। लेकिन इसके बाद भी शौचालय निर्माण नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले की अधिकतर गलियां कच्ची हैं। यहां नाली न होने के कारण घरों को पानी सड़क पर ही भर जाता है। बरसात में तो दुपहिया वाहन को भी घर तक पहुंचाने में दिक्कत उठानी पड़ती है। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
ब्रजेश कुमार
सबसे अधिक समस्या तो शौचालय की है। पूर्व में एक निजी संस्था से शौचालय निर्माण कराया गया था जो घटिया सामग्री प्रयोग कर रही थी। उसका विरोध हुआ तो आज तक शौचालय के लिए धनराशि नहीं मिली।
दीपक कुमार
जगह-जगह गली और सड़क न होने के कारण जलभराव होता है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। पिछले साल डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैली थी जिससे कई लोग चपेट में आए थे। नगर पालिका को इधर ध्यान देना चाहिए। कल्लू यादव
नगर पालिका प्रशासन से ही नहीं शासन स्तर पर भी कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्याएं नहीं सुनी गईं। जिसका नतीजा यह है कि हम लोग कहने के लिए शहर में रह रहे हैं लेकिन हालात गांव से भी बदतर हैं।
राजवीर सिंह
वार्ड के विकास के लिए कई बार प्रस्ताव दिया गया। लेकिन कोई विशेष कार्य नहीं किया गया। वार्ड की आबादी और मतदाता संख्या को देखते हुए विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। शौचालय, जलभराव आदि से वार्ड की जनता परेशान है।

निर्दोष यादव सभासद
वार्ड नगला रते में नाले सहित कुछ निर्माण कराए गए हैं। कुछ निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। शौचालय उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है। कुछ लोगों को शौचालय के लिए धनराशि उपलब्ध भी करा दी गई है।
लालचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed