{"_id":"5e99d61d8ebc3e78b86427b5","slug":"civic-mainpuri-news-agr4382022125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से शिक्षकों और कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से शिक्षकों और कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। महाकवि देव इंटर कॉलेज कुसमरा के शिक्षकों व कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पूर्व प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की है।
महाकवि देव इंटर कॉलेज कुसमरा के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र यादव ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए कहा है कि कॉलेज के प्रबंधक की हठधर्मिता के कारण कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते शिक्षक व कर्मचारी परेशान हैं। कोरोना महामारी के बीच शिक्षकों व कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण कुछ शिक्षक तो अपने परिजनों का उपचार तक नहीं करा पा रहे हैं। इस संबंध में शिक्षकों ने भी जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा है।
प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि पे बिल सोमवार तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक