फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

काशीराम कॉलोनी में एक सप्ताह से नहीं आ रहा पानी

Sat, 07 Mar 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic
07एमएनपी-10-शहर के काशीराम कालोनी का नलकूप यहां से होती है पानी की सप्लाई - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में एक सप्ताह से पानी नहीं आने से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। यहां सरकारी हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। पानी सप्लाई बाधित होने के पीछे नलकूप में आई तकनीकी खामी और ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होना बताया गया है। शनिवार को नलकूप दुरुस्त करने के प्रयास हुए, लेकिन पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में करीब पांच हजार लोग निवास कर रहे हैं। कॉलोनी में पानी की आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक और हैंडपंप लगे हुए हैं। कॉलोनीे में लगे 14 हैंडपंपों में से चार खराब चल रहे हैं। इनको सही कराने के लिए लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया लेकिन आज तक उनको सही नहीं कराया गया है। बादशाह सिंह, तिलक सिंह के अनुसार पिछले एक सप्ताह से कांशीराम कॉलोनी में लगे नलकूप में तकनीकी खामी आ गई है। इस वजह से ओवरहेड टैंक नहीं भर पा रहा है। नतीजतन कॉलोनी में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। सुबह होते ही लोग हैंडपंपों पर लाइनें लगा लेते हैं।
विज्ञापन

नलकूप में सुधार के हुए प्रयास
कांशीराम कॉलोनी में लगे नलकूप के खराब होने की जानकारी मीडिया को मिलने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने नलकूप को ठीक करने का प्रयास किया। कर्मचारियों के अनुसार नलकूप के वाल्ब में दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। नगर पालिका में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
तिलक सिंह
गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी की समस्या गहरा गई है। शिकायत पर अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं। लोग परेशान हो रहे हैं।
मोनू सिंह
शिकायत करने पर कर्मचारी कभी नलकूप में कमी तो कभी ट्रांसफार्मर की समस्या बताते हैं, लेकिन पानी की समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
बादशाह सिंह
होली पर पानी की ज्यादा जरूरत होती है। रोजमर्रा की जरूरत के हिसाब से ही पानी नहीं मिल रहा है तो त्योहार पर पानी की समस्या गहरा जाएगी।
अनार सिंह
जानकारी होने के बाद नलकूप को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को कर्मचारियों को मरम्मत के लिए भेजा गया है। आज नहीं तो कल रविवार को निश्चित ही आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
लालचंद्र भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed