फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

काम के बोझ से परेशान कर्मचारी ने मांगी सेवानिवृत्ति

Sat, 20 Jul 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic
मैनपुरी। विकास भवन में तैनात एक कर्मचारी ने काम के अधिक बोझ के चलते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर दिया। दरअसल ये उन्होंने अपनी इच्छा से नहीं किया बल्कि काम के बोझ के चलते उन्हें मजबूरन ये कदम उठाना पड़ा। इसकी चर्चा कर्मचारियों के बीच जोरों पर है।
विज्ञापन

शहर निवासी रामाकांत दुबे विकास भवन में जिला विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात हैं। उनके पास स्थापना लिपिक के साथ ही विकास भवन के नाजिर का भी कार्यभार है। इसके चलते कार्यालय के कार्य के अलावा उन्हें पूरे विकास भवन की व्यवस्था देखनी पड़ती है। अगर कोई चूक होती है तो अधिकारी कार्रवाई कर देते हैं। कई बार कहने के बाद भी जब उनसे काम का बोझ कम नहीं किया गया तो उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह उन्होंने जिला विकास अधिकारी पीके राय को अपना आवेदन सौंपा है। इसमें उन्होंने खुद को सेवानिवृत्त किए जाने की मांग की है। हालांकि अब तक उनके आवेदन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन काम के बोझ के चलते नौकरी छोड़ने का ये पहला मामला सामने आया है। इसकी कर्मचारियों की बीच खूब चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन के अवकाश में भी मिला नोटिस
विकास भवन में तैनात रमाकांत दुबे की परेशानी को इससे समझा जा सकता है कि उन्होंने नए वित्तीय वर्ष में अब तक केवल दो ही छुट्टियां ली हैं, लेकिन दूसरी छुट्टी पर उनसे स्पष्टीकरण तलब हो गया। जबकि उन्होंने तीन दिन पहले ही जिला विकास अधिकारी से अपना अवकाश स्वीकृत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed