{"_id":"5dd6dcb18ebc3e54cf09ca74","slug":"civic-kasganj-news-agr4164121182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों गेट पर सड़क पर बह रहा नाली का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों गेट पर सड़क पर बह रहा नाली का पानी
विज्ञापन
कासगंज के सोरों गेट पर शीतला माता मंदिर के बाहर सड़क पर भरा नाली का पानी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप के बाद भी नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। समुचित सफाई न हो पाने से नाले नाली उफन रहे हैं। गंदा पानी सड़कों तक पर बह रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शहर में पानी की निकासी के लिए 15 किमी लंबे क्षेत्र में नाले बने हुए हैं। इसके अलावा नालियां भी हैं, लेकिन इनकी सही ढंग से सफाई नहीं होती है। सबसे अधिक दिक्कतें संकरी पुलियों के नीचे सफाई को लेकर होती है।
सोरों गेट पर शीतला माता मंदिर के पास पुलिया पर नाला चौक हो जाने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। जिससे यह पानी सड़क पर बह रहा है। मंदिर के साथ ही पास में मस्जिद भी है। गंदे पानी के सड़क पर आ जाने से लोगों को मंदिर एवं मस्जिद में आने-जाने में भी दिक्कतें हो रहीं हैं। यह क्षेत्र नगर पालिका परिसर से मुश्किल से पचास मीटर की दूरी पर है। पालिका के कर्मियों और अधिकारियों का हर समय इस मार्ग से होकर गुजरना होता है। यही नहीं शहर के अन्य नाले नालियों की स्थिति भी काफी खराब है। गंदगी के चलते संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है।
बिलराम गेट का नाला भी गंदगी से अटा रहता है। नाले पर पालिका ने कई दुकानों का निर्माण करा रखा है। इसके साथ ही एक डलावघर भी इस नाले पर बना रखा है। नाले की सफाई के नाम पर पालिका मात्र खानापूर्ति ही करती है। ऊपरी सतह पर तैरने वाले कूड़े कचरे को हटा दिया जाता है। ऐसी ही स्थिति शहर के अधिकांश नालों की है।