{"_id":"5d18f03d8ebc3e3cbd739620","slug":"civic-agra-news-agr393927369","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को देख चढ़ा सचिव का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को देख चढ़ा सचिव का पारा
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सचिव ने मरीजों की पट्टी न बदलने पर जताई नाराजगी-
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के नोडल अधिकारी और सचिव अवस्थापना परिषद संजय प्रसाद ने रविवार को जिला अस्पताल और बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल में बदहाली देख नोडल अधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को एक महीने में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के नोडल अधिकारी संजय प्रसाद सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आयुष्मान योजना कक्ष में मौजूद कर्मचारियों को कार्ड वितरण की प्रक्रिया बढ़ाने के लिए कहा। सीटी स्कैन मशीन लगवाने के सीएमओ को निर्देश दिए। सर्जिकल वार्ड में एक मरीज के सिर की पट्टी चार दिन से बदली नहीं गई इस पर उन्होंने वार्ड इंचार्ज को बुलवाया, लेकिन वो गायब थीं। वहीं एक आग से झुलसे मरीज को खुले में लिटाने पर सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई। अस्पताल में मरीजों ने खाना न मिलने की शिकायत भी की। इलाज नहीं मिलने पर सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई। इस पर सचिव ने प्रभारी सीएमएस को स्टाफ नर्स भगवान देवी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सचिव मेडिकल और बच्चा वार्ड में पहुंचे। जहां भर्ती अलीगंज के जवाहर की पत्नी के इलाज को लेकर डीएम को निर्देश दिए।
आइसोलेशन वार्ड का हाल देख लौटे
नोडल अधिकारी ने आइसोलेशन वार्ड का रुख किया, लेकिन वहां गंदगी और जलभराव देख वापस लौटे। उन्होंने सीएमओ को सफाई कराने के निर्देश दिए।
ब्लड बैंक में खून की कमी पर दिखे नाराज
सचिव ने अस्पताल में ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लड बैंक में महज 23 यूनिट रक्त की व्यवस्था होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एलटी को रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
मेटरनिटी विंग का जाना हाल
जिला अस्पताल परिसर में अप्रैल 2016 से बन रही मेटरनिटी विंग के धीमे निर्माण पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को तीन महीने में निर्माण पूरा कर विंग हैंडओवर करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने अग्निशमन के लिए लगी पाइपों की स्थिति, बिजली केबिल, एलीवेटर की स्थिति पर फटकार लगाई। गुणवत्ता में कमी की संदिग्धता पर डीएम को जांच कराने के लिए कहा। साथ ही तीन महीने में निर्माण नहीं होने पर पेनल्टी लगाने और वसूली कराने के निर्देश दिए।
स्कूलों मेें कराएं बाउंड्रीवाल
अस्पताल के बाद नोडल अधिकारी ने बीएसए कार्यालय का रुख किया। जहां उन्होंने कार्यालय के नोटिस बोर्ड को देखा। इसके बाद उन्होंने विद्यालयों में बालिका शौचालय, बाउंड्रीवाल, एमडीएम, नि:शुल्क भोजन, ब्रिज कोर्स समेत अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। शिक्षकों की उपस्थिति बायोमीट्रिक से लगवाने के लिए कहा।
कोतवाली देहात में किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी संजय प्रसाद ने थाना कोतवाली देहात के निरीक्षण के दौरान थाना समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, अपराध रजिस्टर को चेक किया।