फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City zone will be divided into two parts in Agra commissionerate

आगरा कमिश्नरेट: दो हिस्सों में बंटेगा सिटी जोन, एत्मादपुर सर्किल हो सकेगा शामिल; जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव

Thu, 17 Jul 2025 05:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Jul 2025 05:59 PM IST
सार

आगरा में एक नॉर्थ और दूसरा साउथ जोन होगा। सिटी में 21 थाने आते हैं। इनमें ताज सुरक्षा और महिला थाना भी शामिल हैं। एत्मादपुर सर्किल को सिटी जोन में शामिल कर लिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
City zone will be divided into two parts in Agra commissionerate
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कमिश्नरेट में सिटी जोन को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। एक नॉर्थ और दूसरा साउथ जोन होगा। इसका प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय जल्द भेजा जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। दो डीसीपी तैनात होंगे। पश्चिमी जोन का एत्मादपुर सर्किल सिटी जोन में आ सकता है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि सिटी जोन के जगदीशपुरा, शाहगंज, सिकंदरा, ताजगंज और सदर थाने में कमिश्नरेट के सर्वाधिक केस दर्ज होते हैं। कई सर्किल में बाहरी इलाके अधिक हैं। अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सिटी को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी है।
विज्ञापन


एक नॉर्थ और दूसरा साउथ जोन होगा। सिटी में 21 थाने आते हैं। इनमें ताज सुरक्षा और महिला थाना भी शामिल हैं। एत्मादपुर सर्किल को सिटी जोन में शामिल कर लिया जाएगा। एत्मादपुर सर्किल में कोई घटना होती है तो सर्किल के दूसरे थानों की दूरी अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी जोन के थाने पास पड़ते हैं। जोन में एक डीसीपी पर काम का बोझ भी कम हो सकेगा। नॉर्थ सिटी जोन में 3 सर्किल और 10 थाने आएंगे। हरीपर्वत, एत्मादपुर और छत्ता सर्किल बन जाएंगे। वहीं साउथ जोन में चार सर्किल लोहामंडी, कोतवाली, सदर और ताजगंज आएंगे। लोहामंडी सर्किल में ज्यादा अपराध है। वहीं कोतवाली में कम हैं। ताजगंज में भी केस की संख्या अधिक होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed