फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   city jam due to festival

अधूरे इंतजाम, पूरा शहर जाम

Sun, 08 Nov 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 08 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
city jam due to festival
एक तो त्योहारी सीजन ऊपर से वीकेंड। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने शहर को जाम से बचाने के  इंतजाम ठीक से नहीं किए। नतीजतन सुबह से रात तक जगह-जगह वाहन जाम में फंस रहे हैं। सबसे बुरा हाल यमुना किनारे पर रहा। ताजमहल से वाटर वर्क्स तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। यह हाल तब है जब नवंबर महीने में यातायात माह मनाया जाता है। पुलिस केवल चालान काटकर अपने टारगेट पूरा करने में लगी है। शहर को जाम से बचाने का कोई प्लान ही नहीं है। दिन निकलते ही खंदारी से भगवान टाकीज तक जाम लग गया। इसके बाद जैसे ही यमुना एक्सप्रेस वे से ताजमहल के लिए पर्यटक आने शुरू हुए, यमुना किनारा रोड जाम हो गया।
विज्ञापन

सप्ताह के पहले चार दिनों में औसतन रोजाना 15 से 20 हजार पर्यटक आते हैं जबकि शनिवार और रविवार को 30 से 35 हजार। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। इसके अलावा दिवाली के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। बाजारों में सुबह से भीड़ रही। सिंधी मार्केट, राजामंडी चौराहा, सेंट जोंस चौराहा पर पूर्वाह्न 11 बजे से ही जाम लग गया। स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहर एक बजे देहली गेट पर सैकड़ों वाहन फंस गए। सुल्तानगंज की पुलिया और वाटरवर्क्स पर तो दिन भर जाम रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed