फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   city health officer of Agra Municipal Corporation committed a major fraud in the cleaning of drains

सफाई में बड़ा फर्जीवाड़ा: सामने आई सच्चाई...कागजों में सफाई, नालों में सिल्ट भरी पाई

Fri, 27 Jun 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 09:02 AM IST
सार

 बाग फरजाना, मदिया कटरा में नाले में कूड़ा भरा मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही सेनेटरी इंस्पेक्टर, जेडएसओ, सफाई नायक को चेतावनी दी गई है। 
 

विज्ञापन
city health officer of Agra Municipal Corporation committed a major fraud in the cleaning of drains
सफाई में बड़ा फर्जीवाड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नालों की सफाई में बड़ा फर्जीवाड़ा किया। कागजों में नाला साफ बताया, लेकिन जब अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार बाग फरजाना और मदिया कटरा नाला देखने गये तो यह सिल्ट और कचरे से भरा मिला। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा को नोटिस जारी किया गया और संबंधित जेडएसओ, सफाई नायक और एसएफआई को चेतावनी जारी करने की संस्तुति की गई है। निरीक्षण में गैरहाजिर 12 सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन



 

तीन दिन की बारिश में हुये जलभराव पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नालों की सफाई का सच जानने के लिए अपर नगर आयुक्त को निरीक्षण करने भेजा। बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार मदिया कटरा पहुंचे, जहां नाले और मुख्य मार्ग के निरीक्षण के दौरान नाले में पॉलिथीन, प्लास्टिक कचरा भरा मिला, वहीं बाग फरजाना से रामनगर काॅलोनी मार्ग पर नाला कूड़े व सिल्ट से भरा पाया गया। कागजों में यह नाला साफ दर्शाया गया था। सुल्तानगंज की पुलिया स्थित नाले में भारी मात्रा में कचरा मिला, वहीं नाले में मृत जानवर भी पड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें -  Circle Rate: आगरा में सर्किल रेट की नई सूची जारी, जानिए कहां सबसे महंगी और कहां सस्ती है जमीन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहाने बनाने में आगे स्वच्छता निरीक्षक
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने नाले की सफाई न होने का सवाल पूछा तो मुख्य स्वच्छता निरीक्षक चंद्रपाल सिंह बहाने बनाने लगे। बोले कि शव निकालने के लिए जेसीबी और नाले की फ्लोटिंग के लिए टी-200 चेन मशीन की मांग की गई है। मानसून से पहले 15 जून तक नाला साफ क्यों नहीं किया गया, इसका जवाब नहीं दे सके। अपर नगर आयुक्त ने एसएफआई वाहन को जरूरी मशीनें उपलब्ध कराने को कहा है।

ये भी पढ़ें -   UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान


 
विज्ञापन

12 सफाईकर्मी गैर हाजिर, वेतन कटेगा
अपर नगर आयुक्त को निरीक्षण में 12 सफाई मित्र गैरहाजिर मिले। उनका एक दिन का वेतन काटने को कहा गया है। मदिया कटरा मुख्य मार्ग पर दीवान, शेखू और केदार जबकि सुल्तानगंज की पुलिया पर तैनात अनिल, ज्ञानवती, निशा, हृदयेश, विनीत भारती, अविनाश चौहान, प्रवाली चंदेल, दीपमाला और आशीष नाम के सफाई मित्र बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। अपर नगर आयुक्त ने नगर आयुक्त से कहा है कि बाग फरजाना से रामनगर तक का क्षेत्र प्रमुख है। यहां सफाई न मिलना अफसोसजनक है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed