{"_id":"658db2fc984e1c2399091fd4","slug":"city-gates-should-be-built-on-the-wings-of-kshatriya-great-men-age-limit-increased-for-constable-recruitment-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-9126-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सीएम योगी ने नाम दिया ज्ञापन, सिपाही भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सीएम योगी ने नाम दिया ज्ञापन, सिपाही भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग
Sat, 30 Dec 2023 12:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:35 PM IST
सार
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सिपाही भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ ही नगर के द्वार क्षत्रिय महापुरुषों के नाम से बनवाए जाने को लेकर सीएम योगी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने नगर के द्वार क्षत्रिय महापुरुषों के नाम से बनवाए जाने, सिपाही भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा बढ़ाए जाने की मांग की। इस संबंध में बृहस्पतिवार को महासभा की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष संजीव यदुवंशी ने कहा कि काली नदी के पुल पर मंदिर के बराबर रिक्त स्थान पर हिंदू शिरोमणि महाराणा प्रताप, पवसरा पर अमांपुर तिराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान, बारहद्वारी चौक पर छत्रपति शिवाजी, पटियाली में शहीर महावीर सिंह राठौर, सोरोंजी, अमांपुर और सिढ़पुरा में राजा सोमदत्त सोलंकी की प्रतिमा लगवाई जाए।
चांडी रोड पर कवि बलवीर सिंह रंग द्वार, गांधी मूर्ति पर भगवान श्रीराम द्वार, सोरों गेट राजकोल्ड चौराहे पर भगवान श्रीकृष्ण द्वार का पक्का निर्माण कराया जाए। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम का नामकरण अमर शहीद महावीर सिंह राठौर के नाम पर किया जाए।