{"_id":"5df88ebd8ebc3e87a35948e1","slug":"citizenship-amendment-bill-protest-by-sarvdaliye-muslim-action-committee-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोधः सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोधः सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी ने किया प्रदर्शन
Wed, 18 Dec 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 के विरोध में मथुरा में सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। शहर के डीगगेट पर आंबेडकर की मूर्ति के नीचे प्रदर्शन करते हुए 36 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा है।
सुबह से पुलिस और पीएसी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। मिश्रित आबादी में खुफिया विभाग की नजरें रहीं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन को श्रदालुओं को कड़ी तलाशी से गुजरना पड़ा। डीएम और एसएसपी ने डीगगेट चौकी पर डेरा डाले रखा। दोपहर तक माहौल शांत बना रहा और पुलिस की चौकसी बरकरार बनी रही।
मथुरा जनपद समेत शहर के चौराहे और तिराहे पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। वहीं कड़ी तलाशी से कृष्ण भक्त गुजरे। जनपद के प्रमुख मंदिरों और स्थलों के पास पुलिस चौकसी सुबह से बनी रही।

Trending Videos
एसएसपी शलभ माथुर ने विगत रात को ही पुलिस को पूरी तरह सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी राकेश कुमार, थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और कार्यवाहक थाना सदर बाजार प्रभारी सरिता द्विवेदी आदि अफसरों ने पैदल गश्त करके पूरी निगाहबानी रखी।