फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   citizen worry about water

आधे शहर को दिया पानी, आधे को फिर तरसाया

Fri, 08 Apr 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
citizen worry about water
पानी की समस्‍या - फोटो : amar ujala
सिकंदरा वाटर वर्क्स से पानी की सप्लाई अभी पूरी तरह हुई भी नहीं थी कि उससे पहले जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से जलापूर्ति ठप हो गई। यहां बिना किसी पूर्व सूचना के हैडसन टैंक की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया। इसकी वजह से बुधवार दोपहर बाद से पानी की सप्लाई बंद है। इससे पुराने शहर में पानी का संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुराने शहर में पानी की सप्लाई के बाद दोपहर को जीवनी मंडी वाटर वर्क्स बंद कर दिया गया। शोधन के लिए यमुना से आने वाले अशुद्ध पानी को सहेजकर रखने वाले हैडसन टैंक में सिल्ट जमा होने के कारण इसकी सफाई का कार्य शुरू कर दिया और इसमें से सिल्ट निकाली गई। ऐसे में वाटर वर्क्स पर पानी की कमी होने के कारण शहर में सप्लाई नहीं हो सकी। गुरुवार दोपहर बाद तक टैंक की सफाई का कार्य जारी रहा। इसकी वजह से पुराने शहर के लोग पानी को तरस गए। जीवनी मंडी, काला महल, पीपल मंडी, रावतपाड़ा, दरेसी, किनारी बाजार, छिपीटोला, रकाबगंज, मंटोला आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। इधर, सिकंदरा वाटर वर्क्स के इनटैक चैनल की सफाई का कार्य पूरा हो गया है। गुरुवार सुबह इस वाटर वर्क्स से नये शहर में सप्लाई तो दी गई लेकिन कुछ ही समय के लिए। इस कारण कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed