फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CIT recovered Rs 1400 by tearing the receipt of passengers

सीआईटी ने यात्रियों की रसीद फाड़कर वसूले 1400 रुपए

Tue, 20 Jul 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
CIT recovered Rs 1400 by tearing the receipt of passengers
फिरोजाबाद के टूंडला में रसीद फाड़ने की शिकायत करते रेलयात्री - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेल कर्मियों के कारनामों की वजह से टूंडला वाणिज्य विभाग आए दिन सुर्खियां बटोर रहा है। अभी सीआईटी (चीफ ट्रेन इंस्पेक्टर) के नशे में कोच गंदा करने के मामले को 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि बिना टिकट रेल यात्री को दी गई रसीद फाड़कर उससे अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो गया। रेल अधिकारियों ने इस मामले में आरोपी सीआईटी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला सोमवार की शाम का है। वायरल वीडियों में यात्रियों का आरोप है कि किसी ट्रेन से उतरे तो टीटीई ने उनसे टिकट मांगा तो वे टिकट नहीं दिखा पाए। इस पर टीटीई ने यात्रियों पर जुर्माना लगाते रसीद काट दी। कुछ दूर आगे जाने के बाद यात्रियों का सामना टूंडला हेड क्वार्टर के ही सीआईटी सीपी सिंह से हो गया। जब सीआईटी ने यात्रियों को चेक किया तो उन्होंने रसीद दिखाई।
विज्ञापन

आरोप है कि सीआईटी ने उस रसीद को फाड़ दिया और उनसे 1400 रुपये वसूल लिए। इस बात से गुस्साए यात्री टिकट चेकिंग स्टाफ के पास पहुंच गए, जहां उनकी रसीद बनाई गई थी। यात्रियों ने सारी घटना रसीद बनाने वाले टीटीई को बताई। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी थी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई लेकिन सीआईटी ने उल्टा रेल यात्रियों पर ही आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग स्टाफ ने गुस्साए यात्रियों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। मगर कुछ ही समय में यह मामला रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंच गया। रेल अधिकारियों ने मामले में वायरल हुई वीडियो की जांच बैठाते हुए आरोपी सीआईटी को बुक ऑफ कर दिया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। उस दौरान सीआईटी ने सिर्फ इतना बताया था कि यात्रियों की रसीद बनाई गई थी, जिसको लेकर वे हंगामा कर रहे हैं। इसके चलते हमने यात्रियों को समझाकर वापस कर दिया था।
योगेंद्र सिंह, प्रभारी, जीआरपी, टूंडला
मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अमित कुमार सिंह, पीआरओ- एनसीआर प्रयागराज डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed