{"_id":"66dfb935defc6761830f4dc8","slug":"cisf-jawan-attacked-his-wife-with-a-knife-left-deep-wounds-on-her-body-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीआईएसएफ के जवान ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, शरीर पर दिए गहरे जख्म...वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीआईएसएफ के जवान ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, शरीर पर दिए गहरे जख्म...वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 10 Sep 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:42 AM IST
सार
सीआईएसएफ के जवान ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू से हमला कर उसे गहरे जख्म दिए। पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसियो ने उसे बचाया। पीड़ित पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया कि दहेज का लालची पति उसकी जान के पीछे पड़ा है।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा में चेन्नई एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ कर्मी और उसके घरवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। 45 लाख रुपये देने से इन्कार पर पति ने उत्पीड़न किया। चाकू से कई जगह वार किए, पीटा भी। किसी तरह मायके पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पश्चिमपुरी निवासी रश्मि सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि विवाह रामनगर, जगदीशपुरा निवासी अरुण कुमार से फरवरी 2017 में हुआ था। पति सीआईएसएफ, विशाखापट्टनम में कार्यरत थे। शादी के समय पिता इलाहाबाद बैंक में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पद पर थे, अब सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि ससुरालीजन शादी के कुछ महीने बाद से ही दहेज की मांग करने लगे। 50 लाख रुपये मकान खरीदने के लिए लाने का दबाव बनाने लगे। समझाने पर भी व्यवहार नहीं बदला। मई 2018 में 4.65 लाख रुपये पिता ने दे दिए। इससे कुछ दिन चुप रहे। बाद में पति का तबादला चेन्नई हो गया। वहां ले जाने के बाद से पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। बचे 45 लाख रुपये मांगने लगे।
पीड़िता ने बताया कि रुपये लाने से इन्कार करने पर 31 अगस्त को चाकू से हमला बोला। घायल कर दिया। डंडे से भी पीटा। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने बचाया। पति घर से भाग गया। स्थानीय पुलिस ने इलाज कराया। वह किसी तरह घर आ गईं, तब से मायके में हैं। पीड़िता ने अपनी जान का खतरा भी जताया। थाना प्रभारी ने बताया कि अरुण कुमार सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।