{"_id":"5f0898516940362e92524f73","slug":"cisce-result-2020-girls-tops-in-10th-and-12th-live-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई परिणाम में छाईं बेटियां, तीन साल बाद 12वीं में टॉपर, 10वीं में दिव्यांशी के 99.20 प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई परिणाम में छाईं बेटियां, तीन साल बाद 12वीं में टॉपर, 10वीं में दिव्यांशी के 99.20 प्रतिशत अंक
Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM IST
सार
10वीं में 99.20 फीसदी के साथ सेंट एंथनीज की दिव्यांशी कौशल और 12वीं में 98.25 फीसदी अंकों के साथ सेंट एंथनीज की निशा
प्रकाश व सेंट पीटर्स कॉलेज के अनुष मंगल जिले में अव्वल
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के परिणाम में जिले में बेटियां छाई हुई हैं। 10वीं में 99.20 फीसदी अंकों के साथ सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज की दिव्यांशी कौशल और 12वीं में 98.25 फीसदी अंक पाकर सेंट एंथनीज की ही निशा प्रकाश व सेंट पीटर्स कॉलेज के अनुष मंगल जिले में अव्वल हैं। निशा प्रकाश वर्ष 2018 में 10वीं की भी जिले की टॉपर रही हैं।
आईसीएसई (10वीं) में टॉप थ्री की सूची में छह परीक्षार्थी हैं। सभी छात्राएं हैं। एक भी छात्र टॉप थ्री की सूची में छात्र एक भी नहीं है। वहीं, आईएससी (12वीं) में टॉप थ्री के पांच परीक्षार्थियों में से दो छात्राएं और तीन छात्र हैं।
सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा में जिले के 12 विद्यालयों के करीब 2500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं में करीब 1500 विद्यार्थी थे। 10वीं और 12वीं दोनों की कक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। टॉप थ्री की सूची में चार कॉलेज छाए हुए हैं। इसमें सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज, सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज, सेंट पीटर्स कॉलेज और सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज शामिल हैं।

तीन वर्ष बाद 12वीं में बेटी टॉपर
सीआईएसई के 12वीं के परिणाम में तीन वर्ष बाद बेटी टॉपर बनी है। इससे पहले बेटे ही बाजी मार रहे थे। वहीं, गत वर्ष 10वीं का टॉपर छात्र था। सेंट पीटर्स कॉलेज के पृथ्वी चौहान ने 98.00 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया था।
दिव्यांशी ने दिखाया अपना कौशल
दिव्यांशी कौशल ने भी रिकार्ड बनाया है। 10वीं की परीक्षा में 99.20 फीसदी अंक पाने वाली पहली छात्रा हैं। गत छह वर्षों का रिकार्ड देखा जाए तो अभी तक सर्वाधिक प्राप्तांक 98.20 फीसदी रहा है। वर्ष 2018 में सेंट एंथनीज की निशा प्रकाश और वर्ष 2017 में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के दिव्यांशु अग्रवाल ने 98.20 अंक प्राप्त किए थे।