फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Circumambulation of Shukarkshetra was done on Amla Ekadashi

Agra News: आंवला एकादशी पर लगाई शूकरक्षेत्र की परिक्रमा

Mon, 10 Mar 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Circumambulation of Shukarkshetra was done on Amla Ekadashi
सोरोंजी में  शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु ।
सोरोंजी। आंवला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई गई। सुबह हरि की पौड़ी में गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह की पूजा की। इसके पश्चात शूकरक्षेत्र समाज सेवा ट्रस्ट एवं ब्राह्मण कल्याण सभा के संयुक्त नेतृत्व में पंचकोसी परिक्रमा शुरू हुई। हरि की पौड़ी गंगा की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन करते हुए मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों से होते हुए पंचकोसी परिक्रमा भगवान वराह मंदिर पर पूर्ण हुई। परिक्रमा संयोजक ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने कहा कि आंवला एकादशी जिसे रंग भरनी एकादशी भी कहते हैं यह दिन शिव पार्वती के गौने का दिन है। यह भगवान शिव पार्वती के मिलन का पर्व है। आंवला एकादशी भगवान विष्णु और सभी देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त करने का एक विशेष अवसर है। इस दिन व्रत और पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed