फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   circle rate list till 15 june

15 जून तक तैयार होगी सर्किल रेट की नई सूची

Fri, 10 Jun 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
circle rate list till 15 june
आगरा। जिले में सर्किल रेट की नई सूची 15 जून तक तैयार होगी। जुलाई के पहले सप्ताह में नई सूची का प्रकाशन होगा। जिसके बाद आपत्तियों पर सुनवाई होगी। जुलाई में ही स्टांप की नई दरें लागू हो जाएगी। ये निर्णय बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त की बैठक में हुआ है। कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, सहायक एवं उप निबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी तहसीलों में संपत्तियों का गाटा वार सर्वे पूर्ण हो चुका है। किसानों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा हो गई है। जो आपत्तियां व सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें शामिल करते हुए 15 जून तक नई सूची बनेगी। अन्य पक्षकार भी अपनी बात रख सकते हैं। पांच साल बाद जिले में सर्कि ल रेट में बदलाव होगा। एडीएम वित्त ने बताया कि नई सर्कि ल रेट में जमीन, मकान, दुकान पर स्टांप मूल्य का निर्धारण बाजार भाव के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए उन क्षेत्रों में हुए बैनामों से कीमत का सत्यापन कराया गया है। 2017 के बाद बनी नई बनीं सड़कें, कॉलोनियां व मार्के ट के लिए भी सर्कि ल रेट तय की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम वित्त के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में नइ सर्किल रेट सूची 2022 का प्रकाशन किया जाएगा। एक सप्ताह तक जन सामान्य से आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जुलाई माह में ही नई रेट लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल बाद परिवर्तित हो रही सर्कि ल रेट में कुछ जगह स्टांप की कीमतें घट सकती हैं। कुछ लोगों ने बाजार मूल्य कम और वर्तमान सर्किल रेट अधिक होने पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। एडीएम वित्त का कहना है कि जगह कीमतों में परिवर्तन होना है उनका सत्यापन कराने के लिए 15 जून तक का सभी एसडीएम व तहसीलदार को समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed