फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cime, rap

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 11 Jul 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
cime, rap
कासगंज। शादी का झांसा देकर एक युवक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। दबाव देने पर युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। कई दिनों से समझौते के लिए पंचायतों का दौर चला लेकिन गुरुवार को सारे जतन फेल हो गए। इस पर पीड़ित युवती ने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एएसपी को अपनी पीड़ा सुनाई। एएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोरों गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पड़ोस की युवती को प्रेम जाम में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले युवक ने युवती को फोन कर कोई और जीवन साथी ढूंढने को कहा। इसके पर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने सगे संबंधियों और आस पास के लोगों को एकत्रित कर पंचायत जोड़ी। पंचायत में मामला चार दिन तक चलता रहा लेकिन युवक पंचायत के फैसले को मानने को तैयार नहीं हुआ। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी को अपनी पीड़ा सुनाई। एएसपी ने मामले की जांच के आदेश महिला थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

रात को हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
कासगंज। महिला थानाध्यक्ष इंदू वर्मा के पास बुधवार देर रात युवती के भाई का फोन पहुंचा कि मेरी बहन आत्महत्या कर रही है। युवती के भाई ने फोन कर पुलिस से मदद मांगी। इस पर महिला थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गईं और युवक-युवती के परिजनों को बुलाकर समझौता भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- पीड़िता की शिकायत मिली है। मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष को दे दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed