फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav namankan

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
पहले दिन एक भी नामांकन नहीं
पहले दिन एक भी नामांकन नहीं Updated Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
chunav namankan
पहले दिन एक भी नामांकन नहीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि 56 उम्मीदवारों ने फार्म जरूर लिए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिटर्निंग आफीसर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई। जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग कक्षों में व्यवस्था की गई थी। पहले दिन एक भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। फार्म लेने वालों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार एत्मादपुर और उत्तर विधानसभा क्षेत्र से रहे। इन दोनों क्षेत्रों के नौ-नौ उम्मीदवारों ने फार्म लिए। दक्षिण के लिए आठ, खेरागढ़ के लिए सात, फतेहाबाद व फतेहपुर सीकरी के लिए छह-छह, ग्रामीण से चार और बाह विधानसभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। कई दावेदार अपराह्न तीन बजे के बाद नामांकन पत्र लेने पहुंचे लेकिन समय पूरा हो जाने के कारण इन्हें फार्म नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


बसपा-भाजपा आगे, निर्दलियों में भी जोश
पहले दिन नामांकन पत्र लेने के लिए बसपा और भाजपा प्रत्याशियों में  उत्साह दिखा। बसपा के सात और भाजपा के छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एआईएमआईएम) के भी एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र लिया लेकिन सपा और रालोद से एक भी प्रत्याशी ने फार्म नहीं लिया। पहले दिन सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने फार्म खरीदे। 56 में से 42 निर्दलीय उम्मीदवारों ने फार्म लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने लिए फार्म
कांग्रेस ने भले ही अब तक अपने प्रत्याशी घोषित न किए हों लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने फार्म जरूर एडवांस में लेकर रख लिए हैं। इसमें जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने खेरागढ़ से और कर्नल उमेश वर्मा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लिया है। डा. डीसी गोयल ने भी उत्तर सीट के लिए फार्म लिया है।

तो क्या पिता-पुत्र होंगे आमने-सामने
फतेहाबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय पाल सिंह ने नामांकन पत्र लिया है। वहीं, उनके बेटे नितिन पाल सिंह ने भी इसी सीट से फार्म लिया। 

इन्होंने लिए नामांकन पत्र
एत्मादपुर: बसपा से डा. धर्मपाल सिंह, भाजपा से राम प्रताप सिंह के अलावा राहुल उपाध्याय, मलखान सिंह, महेंद्र सिंह, अटल विहारी, पूनम राजपूत, करुआ, नत्थीलाल।
छावनी: बसपा के गुटियारी लाल दुबेश, भाजपा से डा. जीएस धर्मेश के अलावा बाबूलाल दिवाकर, राजकुमार सिंह।
ग्रामीण: बसपा से कालीचरन सुमन के अलावा हसनुराम अंबेडकरी, अशोक कुमार, मुनेश कुमार।
दक्षिण: भाजपा से योगेंद्र उपाध्याय, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एआईएमआईएम) के इदरीश के अलावा रामब्रज यादव, नासिर अब्बास, गोविंद, राधेश्याम, सादाब नूर, कृष्ण गोपाल उपाध्याय।
फतेहपुर सीकरी: बसपा के सूरजपाल, भाजपा के चौधरी उदयभान सिंह के अलावा राकेश कुमार, वंदना शर्मा, पूनम राजपूत, शेष कुमार अंबेश।
खेरागढ़: बसपा के भगवान सिंह कुशवाह, भाजपा के महेश गोयल, कांग्रेस नेता दुष्यंत शर्मा के अलावा अश्वनी रावत, हसनूराम अंबेडकरी, सत्यपाल गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह।

बाह: बसपा के मधुसूदन शर्मा के अलावा सुधीर दुबे, अश्वनी रावत।
उत्तर: भाजपा के जगन प्रसाद, कांग्रेस नेता कर्नल उमेश वर्मा के अलावा सोमेश, बबिता मित्तल, अजित कुमार, विनीता अग्रवाल, सत्यप्रकाश, देव कुमार, डा. डीसी गोयल।
फतेहाबाद: बसपा के उमेश सैंथिया के अलावा भोपाल सिंह, सत्यपाल गोस्वामी, सोखीराम, नितिन पाल सिंह, विजय पाल सिंह। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed