फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

दो पालियों में होगी मतगणना

Sat, 31 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 31 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
chunav
जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का मतदान संपन्न होने के बाद अब एक नवंबर को सुबह आठ बजे से 15 केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। इसमें 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है। ऐसे में दो पालियों में गणना होगी। 25 राउंड की गणना के दौरान सुरक्षा के भी चाक-चौबंद बंदोबस्त होंगे।  
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हरनाम सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मतगणना दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह आठ से रात आठ बजे तक और दूसरी रात आठ से सुबह आठ बजे तक रहेगी। यदि मतगणना में 24 घंटे से अधिक समय लगता है तो प्रथम पाली के कर्मचारी ही संबंधित स्थान पर रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक मतगणना पार्टी में एक गणना पर्यवेक्षक, 32 मतगणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगा। हालांकि पिछले परिणामों को देखते हुए क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम दो नवंबर दोपहर बाद तक ही आ पाएगा। प्रत्येक गणना स्थल पर उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रत्येक तहसीलवार एक अपर जिलाधिकारी को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी बाहरी व्यक्ति को गणना स्थल के दो सौ मीटर दायरे में बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पास जारी किए गए
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए गणना कर्मियों को सफेद रंग के कागज पर फोटोयुक्त प्रवेश पत्र जारी किया गया है। उम्मीदवारों के परिचय पत्र पीले रंग के कागज पर और गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश पत्र सफेद रंग के कागज पर होंगे। मतगणना कक्ष में उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता या उसके मतगणना अभिकर्ता तीनों में से एक ही व्यक्ति एक समय में उपस्थित रह सकेगा।
-----
ये नहीं ले जा सकेंगे
मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, माचिस, लाइटर, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, पानी की बोतल व अन्य तरल व ज्वलनशील पदार्थ पर पाबंदी रहेगी।
-----
विजेता प्रत्याशी को मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
मतगणना के दौरान विजेताओं को परिणाम जानने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। इस बार प्रशासन ने हाईटेक व्यवस्था की है। जैसे ही परिणाम घोषित होगा। जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। साथ ही विजेता प्रत्याशी को नामांकन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना भेज दी जाएगी।


ये हैं मतगणना स्थल
एत्मादपुर में महेंद्रभान विमला देवी इंटर कालेज, खंदौली में जवाहर इंटर कालेज, फतेहाबाद में कृषि उत्पादन मंडी समिति अवंतीबाई चौराहा, शमसाबाद में एसएस डिग्री कालेज, जगनेर में जनता इंटर कालेज, खेरागढ़ में जनता इंटर कालेज, सैंया में मोतीलाल इंटर कालेज, अकोला में चाहरवाटी इंटर कालेज, बरौली अहीर में वीरांगना अवंतीबाई इंटर कालेज फतेहाबाद रोड, बिचपुरी में आरबीएस इंटर कालेज, अछनेरा में ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल,  फतेहपुर सीकरी में किसान इंटर कालेज कोरई, बाह में भदावर डिग्री कालेज, पिनाहट में सर्वोदय इंटर कालेज, जैतपुर कलां में जनता इंटर कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed