फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

आठ ब्लाकों में ‘प्रमुख’ के लिए घमासान आज

Sun, 07 Feb 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
chunav
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को नाम वापसी और सात ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद अब आठ ब्लाकों में रविवार को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह आठ बजे से मतदान होगा। यहां ममता देवी के पर्चा वापस लेने के बाद सपा के राकेश धनगर और बसपा के सोरन सिंह चुनाव मैदान में बचे हैं। एसडीएम जेपी सिंह ने मतदान के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्र के निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि मतदान में 100 बीडीसी हिस्सा लेंगे। खेरागढ़ में दाखिल किए गए चार नामांकन पत्रों में दो दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब सपा समर्पित सुनीता सिंह परमार और निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी सोलंकी मैदान में बची हैं। पिनाहट में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नाम वापसी के बाद दोनों ही प्रत्याशी मैदान में जमे हैं। बवाल की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। सैंया में किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस न लेने पर तीनों प्रत्याशी सपा समर्थित मानवेन्द्र सिंह, श्रीकांत त्यागी और महेश त्यागी चुनाव मैदान में हैं। अछनेरा में सांसद चौधरी बाबूलाल के भाई की पत्नी गायत्री देवी और सपा नेता ओपी नौहरवार की पत्नी शीला देवी चुनाव मैदान में हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए यहां पीएसी तैनात की गई है। एत्मादपुर में सपा नेता मनोज कुलश्रेष्ठ के नाम वापस लेने के बाद अब सपा के ही तीन प्रत्याशी राजबेटी बघेल, संगीता कुलश्रेष्ठ और शकुंतला यादव मैदान में बची हैं।
विज्ञापन

---------
सीकरी और जगनेर में भी निर्विरोध निर्वाचन
फतेहपुर सीकरी में पति-पत्नी के नामांकन के बाद स्थित साफ हो गई थी। शनिवार को चौधरी टीकम सिंह की पत्नी इंद्रवती के नाम वापस लेने के बाद टीकम सिंह का रास्ता एकदम साफ हो गया। वर्तमान ब्लाक प्रमुख चौधरी टीकम सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं, जगनेर में निर्दलीय प्रत्याशी सरोजन सिंह का पर्चा निरस्त होने के बाद सपा के लक्ष्मन सिंह गुर्जर का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यहां होगा ब्लाक प्रमुख के लिए मतदान
ब्लाक              प्रत्याशियों की संख्या
एत्मादपुर               03
फतेहाबाद              02
खेरागढ़                 02
सैंया                    03
अछनेरा                 02
अकोला                02
बरौली अहीर           02
पिनाहट                02
-------
यहां हुए नामांकन वापस
ब्लाक                       नामांकन वापसी की संख्या
एत्मादपुर                          01
फतेहाबाद                         02
खेरागढ़                           01

फतेहपुर सीकरी                    01
 ---------
आंखों ही आंखों में कट गई रात
आगरा। शुक्रवार को जिले के 15 में से पांच ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। समाजवादी पार्टी कम से कम 10 प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन का दावा कर रही थी लेकिन दाल नहीं गली। पार्टी नेताओं के पास शनिवार को आखिरी मौका था, जब वे नामांकन पत्र वापस करा सकते थे। इसलिए शुक्रवार की रात हर संभव कोशिश की गई कि विरोधी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले लें लेकिन महज पांच प्रत्याशियों की ही सहमत कर सके। उसके बाद शनिवार को पूरे दिन प्रयास चले। प्रत्याशियों को रिश्तेदारों तक को बुलाया गया और दबाव बनाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब आठ ब्लाकों में मतदान तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed