फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

पांच ब्लॉक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 06 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
chunav
जिले के पांच ब्लॉकों में निर्विरोध प्रमुख चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। इन ब्लॉकों पर सिर्फ एक-एक ही नामांकन होने की वजह से इनकी ताजपोशी तय हो गई है। जबकि फतेहपुर सीकरी में  पति-पत्नी के ही नामांकन होने की वजह से यहां भी लगभग निर्विरोध प्रमुख चुना हुआ माना जा रहा है। शेष नौ ब्लॉकों पर 24 प्रत्याशियों ने 31 नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के लिए शुक्रवार को जिले के 15 ब्लॉकों पर सुबह दस बजे प्रक्रिया शुरू हुई। शाम तक चली प्रक्रिया के दौरान पांच ब्लॉक एक-एक ही नामांकन दाखिल हुआ। इसमें जैतपुर ब्लाक एक है। ये अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। यहां तीन नामांकन पत्र खरीदे गए थे लेकिन सिर्फ ब्रजरानी पत्नी विनोद सिंह ने ही पर्चा दाखिल किया। बाकी दो दावेदारों ने अपने कदम पीछे खींच लिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बाह ब्लॉक में नरहौली निवासी होरीलाल ने ही पर्चा भरा। जबकि यहां चार नामांकन पत्र खरीए गए थे। बिचपुरी ब्लॉक से सिर्फ सपा के यशपाल राणा ने ही पर्चा भरा। शमसाबाद में सपा की सीमा यादव पत्नी श्रीप्रकाश यादव उर्फ पिंटू ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, खंदौली में सपा प्रत्याशी व ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर ने नामांकन दाखिल किया। जबकि यहां कुल चार नामांकन पत्र खरीदे गए थे। ऐसे में इन पांचों ब्लॉकों में निर्विरोध प्रमुख चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। रस्मअदायगी के लिए सिर्फ इनकी घोषणा शेष रह गया है। हालांकि फतेहपुर सीकरी ब्लॉक पर भी निर्विरोध प्रमुख चुना जाना माना  रहा है। क्योंकि यहां चौधरी टीकम सिंह और उनकी पत्नी इंद्रवती ने नामांकन दाखिल किया। चुनावी रणनीति के तहत इनमें से एक अपने पर्चा वापस ले सकता है। ऐसे में यहां भी पति-पत्नी में से एक ही दावेदार शेष रह जाएगा। बता दें कि निर्विरोध चुने गए प्रमुखों में से अधिकांश सपा समर्थित प्रत्याशी ही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed