फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

मतपेटी में लगी दीमक, मतपत्र खराब

Mon, 02 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 02 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
chunav
 मतगणना के दौरान जिला पंचायत वार्ड 43 की बेगनपुर बूथ की मतपेटी में स्ट्रांग रूम में दीमक लग गई। इससे उसमें रखे 625 मतों में से 230 मतपत्र पूरी तरह खराब हो गए। जबकि 395 मतपत्र ही गिने जा सके। इस पर वहां मौजूद ने एजेंटों ने जमकर हंगामा किया। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि स्टांग रूम में मत पेटिकाओं की समुचित व्यवस्था के लिए कई बार अधिकारियों को निर्देश देने के बाद भी ऐसी घटना हुई। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बूथ पर पुनर्मतदान के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के लिए कई बूथ होते है ऐसी स्थिति में अगर प्रत्याशियों की जीत का अंतर कम होगा तब निर्णय लिया जाएगा। वहीं, जैतपुर के स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटी में दीमक लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि मतपेटी के ऊपर चढे़ कपडे़ के थैले को दीमक ने नुकसान पहुंचाया है। सभी मतपत्र सुरक्षित निकले।
विज्ञापन


वार्ड 87 के बूथ नंबर 9 पर पुनर्मतदान कल
आगरा/फतेहाबाद। क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 9 रिहावली की एक मतपेटी खाली निकली है। इस मतपेटी में करीब 735 वोट थे लेकिन पेटी खाली निकली। यह देख मतगणना कर्मियों के होश उड़ गए। एजेंटों ने हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए थे। डीएम पंकज कुमार ने इस बूथ पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। डीएम कार्यालय से शाम को जारी आदेशों के मुताबिक बूथ संख्या नौ रिहावली पर तीन नवंबर (मंगलवार) को दोबारा मतदान होगा। शाम को वोटों की गिनती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed